HIGHLIGHTS:
- 17 वर्षीय किशोरी ने घर में धारदार हथियार से गले पर वार किया
- छोटे भाई ने खून से लथपथ हालत में देखा, मां को दी सूचना
- परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जान बच गई
- किशोरी की हालत स्थिर, लेकिन बोलने में असमर्थ
- पुलिस ने शुरू की जांच, अज्ञात कारणों से सुसाइड अटेम्प्ट

MINOR GIRL SUICIDE ATTEMPT : ग्वालियर। भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथ नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने शुक्रवार शाम घर के अंदर धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि परिजनों की तत्काल सूझ-बूझ से उसकी जान बच ली गई।
बार-बार सिर दर्द से हैं परेशान? इसकी वजह हो सकती है आपकी डाइजेशन प्रॉब्लम
जिला अस्पताल में करवाया भर्ती
बताया जा रहा है कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। उस समय किशोरी घर पर अकेली थी, अज्ञात कारणों से उसने अचानक यह कदम उठा लिया। कुछ देर बाद उसके छोटे भाई ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत अपनी मां संध्या को सूचना दी।
जुलाई से नया नियम लागू: मिस-सेलिंग पर RBI का शिकंजा, ग्राहकों को मिलेगा फायदा
तत्काल उपचार से बची जान
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका तत्काल उपचार शुरू किया, फिलहाल किशोरी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं है। सूचना कि माने तो ज़्यादा गंभीर हालत के कारण किशोरी अभी बोलने में असमर्थ है।
तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल से राहत के आसान उपाय, अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके
परिजनों और पुलिस की प्रतिक्रिया
परिजनों ने बताया कि उन्हें घटना के पीछे के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि किशोरी पहले भी किसी मानसिक तनाव की शिकायत नहीं करती थी। देहात थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का रहा दबदबा? जानिए पूरा रिकॉर्ड
पुलिस का कहना है कि किशोरी के स्वस्थ होने और बोलने लायक होने के बाद ही असली वजह सामने आएगी, फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।