Chambalkichugli.com

MODI SARKAR की बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश के 8 जिलों को होगा सीधा फायदा

MP NEWS

MODI SARKAR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में रेलवे क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इस बैठक में कुल 24,634 करोड़ रुपये की लागत वाली चार महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई, जिनमें से दो प्रमुख परियोजनाएं मध्यप्रदेश से जुड़ी हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश के कुल 8 जिलों को सीधा लाभ मिलने वाला है ।

MODI SARKAR ने इन रेलवे लाइनों को दी मंजूरी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि वडोदरा–रतलाम के बीच 259 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसकी कुल लागत 8,885 करोड़ रुपये आंकी गई है। बता दें यह प्रोजेक्ट गुजरात और मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत 95 रोड अंडर ब्रिज/ओवर ब्रिज, 2 रेलवे ओवर ब्रिज, और 4 टनल बनाए जाएंगे, जिससे परिवहन व्यवस्था में जबरदस्त सुधार होगा (MP NEWS)।

READ MORE: नाबालिग पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News