MORENA ACCIDENT : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ। कोचिंग पढ़कर साइकिल से गांव लौट रहे छात्र को मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
WOMEN PROTEST : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का हल्ला बोल, पाली हाईवे पर चक्का जाम
हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। छात्र रजौधा पंचायत के ग्राम इन्नी खैरा में रहता था। पोरसा में कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान लापरवाही से चल रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को पहले पोरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई।
MORENA NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, 25 छात्र घायल
अंकित डिफेंस की तैयारी कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है साथ हीफरार चालक और वाहन मालिक की तलाश जारी है।