Chambalkichugli.com

MORENA BULLDOZER ACTION: कैलारस तहसील में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 84 बीघा शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

BULLDOZER ACTION

MORENA BULLDOZER ACTION: मुरैना। कैलारस तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमई में शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिसमे 84 बीघा से अधिक शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि कार्रवाई कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में की गई थी।

BULLDOZER ACTION
BULLDOZER ACTION

सरसों की फसल खड़ी कर किया था कब्जा

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि सेमई गांव के 34 ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जाधारियों ने जमीन पर सरसों की फसल बोकर खेती शुरू कर दी थी। इस संबंध में जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

MORENA NEWS : स्कॉर्पियो और स्विफ्ट ने बुजुर्ग को कुचला, 7 दिन बाद CCTV फुटेज में सामने आया सच

जेसीबी और ट्रैक्टर से हटाया गया अतिक्रमण

शुक्रवार दोपहर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से खड़ी फसल को नष्ट कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

BULLDOZER ACTION
BULLDOZER ACTION

भारी पुलिस और राजस्व बल रहा मौजूद

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर 35 पटवारी, 80 कोटवार और करीब 30 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CONGRESS PCC CHIEF : भ्रष्टाचार पर जीतू पटवारी का बड़ा हमला, बोले- एमपी का हर कलेक्टर चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *