HIGHLIGHTS:
- मुरैना के रिठौरा गांव में युवक महादेवा गुर्जर को सड़क पर गोली मारी गई।
- 20-25 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को घेरा।
- घटना सुबह 9 बजे हुई, मृतक मौके पर ही दम तोड़ गया।
- परिवार का कहना है कि कोई पुराना विवाद नहीं था।
- पुलिस आरोपी तलाशने में लगी हुई है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

MORENA MURDER CASE: ग्वालियर। मुरैना के रिठौरा गांव में बुधवार सुबह एक मामूली सड़क विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बता दें कि महादेवा गुर्जर नामक युवक को 20-25 हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया और उसे सीने में गोली मार दी। घटना सुबह करीब 9 बजे सराय छोला थाना क्षेत्र के रास्ते पर हुई। जहां मृतक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। सराय छोला पुलिस ने शव को रिकवर कर मुरैना मुख्यालय मर्चुरी भेज दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना भी शुरू कर दिया है।
एनजीटी में याचिका हुई दायर, जबलपुर में सप्लाय हो रहा 47 प्रतिशत पानी पीने के योग्य नहीं,
कोई पुराना विवाद नहीं
महादेवा के बड़े भाई कोमल सिंह गुर्जर का कहना है कि किसी प्रकार का पुराना विवाद नहीं था, बस रास्ते को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। उनका आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले से ही हथियार लेकर वहां मौजूद थे।
महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर को शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख रुपये की आय
गांव में तनाव का माहौल
घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोग और परिवार वाले घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले मैं आगे की जाँच की जा रही है और आरोपियों को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी।