Chambalkichugli.com

MORENA NEWS : मुरैना में 108 एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप; मानवता हुई शर्मसार

MORENA NEWS

MORENA NEWS : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के खड़ियार स्वास्थ्य केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां डिलीवरी के बाद नवजात शिशु की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन 108 एंबुलेंस चालक पर प्रसूता के परिजनों से रुपए मांगने का आरोप लगा है।

GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए

इलाज में देरी की बनी आशंका

परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक द्वारा पैसों की मांग किए जाने से नवजात और प्रसूता को समय पर इलाज मिलने में देरी हो गई। इस दौरान परिजन काफी परेशान रहे और उन्होंने तत्काल मदद के लिए डायल 112 पर सूचना दी।

112 पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

सूचना मिलते ही सिहोनिया थाना क्षेत्र की 112 डायल पुलिस सक्रिय हो गई। आरक्षक अनमोल तोमर और 112 वाहन के पायलट ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाई। साथ ही बिना देर किए प्रसूता और नवजात को अपने वाहन से सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया।

GWALIOR COLD WAVE : पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर–चंबल में बदलेगा मौसम, ठंड और मावठे के आसार

प्रशासन ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलने पर अपर कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एंबुलेंस चालक की लापरवाही या अवैध वसूली की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और संवेदनशीलता की जरूरत को फिर उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *