MORENA NEWS : मध्यप्रदेश। मुरैना के पशुपतिनाथ मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मनचले युवक की अभद्र हरकतों से नाराज युवतियों ने उसे सरेआम पकड़कर जमकर पीट दिया। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Train theft case : लश्कर एक्सप्रेस में बदमाशों का आतंक, लश्कर एक्सप्रेस में लाखों की लूट
आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने मेले में लगे ‘मौत के कुएं’ के पास खड़ी युवतियों पर आपत्तिजनक कमेंट किया। बता दें कि युवक की इस हरकत से युवतियां भड़क गईं और उन्होंने उसे वहीं घेर लिया।
भीड़ जुटी, वीडियो हुआ वायरल
युवक को पिटता देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 4 से 5 युवतियां युवक के साथ मारपीट करती हुई साफ नजर आ रही हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।