Chambalkichugli.com

MORENA NEWS: मुरैना के गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, खुले आसमान के नीचे बुजुर्ग का अंतिम संस्कार

MORENA NEWS

MORENA NEWS: मुरैना। आधुनिक युग में भी मुरैना जिले के कई गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गोपी ग्राम पंचायत के भाई खां इलाके में हाल ही में ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया। जहां बीमारी के चलते कोक सिंह जाटवी की मौत हुई। लेकिन गांव में ना तो शांति धाम था और ना ही शांति धाम तक पहुंचने के लिए सड़क, जिसके कारण शव यात्रा खेतों की मेड़ और सरसों के खेतों से होकर निकाली गई। साथ ही अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे किया गया।

MORENA NEWS
MORENA NEWS

MORENA NEWS : दिल्ली से वापस आ रहे हलवाइयों को जहर खिलाकर लूटे लाखों

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण कितना संघर्ष करना पड़ा। साथ ही वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग प्रशासन और सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।

Morena News: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा लुटेरा गिरफ्तार, कट्टा और कारतूस बरामद

बतादे की स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द ही गांव में सड़क, शांति धाम और अन्य बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *