Chambalkichugli.com

MORENA PADYATRA : माता के चरणों में भक्ति की पदयात्रा; चैत्र नवरात्रि पर शुरू हुई कैलादेवी धाम की 85 किमी पैदल यात्रा

MORENA PADYATRA

HIGHLIGHTS:

  • कैलादेवी धाम की पैदल यात्राएं चैत्र मास के साथ शुरू

  • ग्वालियर, मुरैना, सबलगढ़ समेत कई शहरों से श्रद्धालु रवाना

  • सबलगढ़ में सातवें वर्ष विशाल भंडारा आयोजित

  • 85 किलोमीटर का पैदल सफर, रास्ते में सेवा शिविर

  • मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल, गांवों में स्वागत

MOERNA PADYATRA
MOERNA PADYATRA

MORENA PADYATRA : मुरैना । सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, सबलगढ़, बामौर, अंबाह, जौरा और कैलारस जैसे शहरों से सैकड़ों श्रद्धालु माता कैलादेवी के दरबार के लिए पैदल निकले। बता दें कि यात्रा शुरू करने से पहले स्थानीय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। परिवारजनों ने तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर और ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ भावुक विदाई दी। भजन-कीर्तन गाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं।

धुरंधर 2 स्टारकास्ट की फीस लिस्ट: सबसे महंगे रणवीर, कम फीस में अर्जुन और सारा..

सबलगढ़ में सातवें वर्ष विशाल भंडारा

सबलगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर सातवें वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजक गिर्राज शिवहरे ने बताया कि यहां यात्रियों के लिए चाय-नाश्ता, शुद्ध भोजन और विश्राम की पूरी व्यवस्था है। दिनभर यहां यात्रियों का तांता लगा रहा, जहां वे थकान मिटाकर आगे की यात्रा जारी रख रहे हैं।

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

85 किमी का कठिन लेकिन भक्तिमय सफर

सबलगढ़ से कैलादेवी धाम तक की दूरी करीब 85 किलोमीटर है। इस मार्ग से ग्वालियर और मुरैना क्षेत्र के श्रद्धालु गुजरते हैं। सामाजिक संगठनों, भक्त मंडलों ने सुरक्षा और सुविधा के लिए जगह-जगह टेंट, लंगर और सेवा शिविर लगाए हैं, जहां पानी, चिकित्सा और आराम की व्यवस्था है।

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

भक्ति का उत्साह छाया

चैत्र नवरात्रि के आगमन के साथ क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। ढोल-नगाड़े, डीजे और चुनरी लिए जत्थे ‘जय माता दी’ के नारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते के गांवों के लोग यात्रियों का स्वागत कर पुण्य कमाते हैं। यह उत्साह नवरात्रि समाप्ति तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *