MORENA ROBBERY CASE : मध्यप्रदेश। मुरैना के सिकरौदा नहर के पास गुरुवार सुबह करीब 3 बजे एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई। गुना का आलू व्यापारी प्राइवेट टैक्सी से आगरा जा रहा था और उसके बैग में 22 लाख रुपए नकद थे। तभी अचानक एक अज्ञात कार ने उनकी टैक्सी को ओवरटेक कर रुकवा लिया।
बदमाशों ने अपनाया डराने का तरीका
कार से उतरकर हथियारबंद बदमाशों ने चालक की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। डर के मारे व्यापारी तुरंत गाड़ी से कूद गया। बता दें कि इस दौरान बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
ASHOKNAGAR CRIMES : चाय के पैसे मांगने पर दुकानदार से बेरहमी से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
चालक का बयान अलग
इस मामले में टैक्सी चालक ने पुलिस को अलग कहानी सुनाई। उसने कहा कि उसने किसी रुपयों के बैग को नहीं देखा। चालक ने बताया कि वह सिर्फ टैक्सी चला रहा था और रास्ते में ग्वालियर में व्यापारी ने एटीएम से पैसे निकाले थे। चालक के अनुसार, अगर व्यापारी के पास पहले से इतनी बड़ी रकम थी, तो एटीएम से पैसे निकालने की जरूरत क्यों पड़ी।
GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए
पुलिस कर रही गहन जांच
सिविल लाइन टीआई उदयभान यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे हाईवे की जांच शुरू कर दी। पुलिस हाईवे के CCTV फुटेज खंगाल रही है। व्यापारी और चालक के बयानों में विरोधाभास के कारण पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है।