HIGHLIGHTS:
- पोरसा थोक सब्जी मंडी में आग लगी
- दो दुकानों का स्टॉक पूरी तरह जलकर राख
- आग में आलू, प्याज, लहसुन और मुंगफली का स्टॉक शामिल
- दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया
- व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान
MORENA SHOP FIRE : मुरैना। जिले के पोरसा थोक सब्जी मंडी में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। बता दें कि आग में दो दुकानों का स्टॉक पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रभावित दुकानों में आलू, प्याज, लहसुन और मुंगफली का स्टॉक रखा था।
मोदी सरकार ने साफ किया रुख, लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह फर्जी, घबराने की जरूरत नहीं
प्लास्टिक क्रेटें बनी आग का कारण तेज
बताया जा रहा है कि दुकानों में प्लास्टिक की क्रेटें राखी थी जिसके कारण आग और ज़्यादा फैल गयी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, अन्यथा यह पूरी मंडी में फैल सकती थी।
JEWELLERY SHOP THEFT: CCTV में कैद हुआ शातिर चोर, ग्वालियर के ज्वैलरी शोरूम से सोने की अंगूठी चोरी
व्यापारियों को का नुकसान
आग पोरसा कस्बे की थोक सब्जी मंडी में रामचरण सिंह कुशवाह और सुरेंद्र जाटव की दुकानों में लगी। आग लगने से दोनों व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
IPL 2026: इस बार नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए रद्द होने के पीछे क्या है वजह?
जांच और नुकसान का आकलन
पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। राजस्व टीम द्वारा व्यापारियों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस और राजस्व टीम मिलकर आग लगने की वजह की जांच कर रहे हैं।