Chambalkichugli.com

MORENA THEFT CASE: मुरैना के सिद्ध बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

MORENA CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • मान सिंह का पुरा गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में चोरी की कोशिश
  • तीन चोर देर रात मंदिर में घुसे, एक पकड़ा गया
  • दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
  • नोटों की माला चुराने की आशंका
  • फरार आरोपी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड वाले शातिर चोर
MORENA CRIMES
MORENA CRIMES

MORENA THEFT CASE: मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मान सिंह का पुरा गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात सामने आई। देर रात तीन चोर मंदिर परिसर में घुसे और चोरी की कोशिश की।

ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात

जैसे ही आरोपी चोरी कर बाहर निकल रहे थे, एक ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई। उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मंदिर के आसपास घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

GWALIOR CAR ACCIDENT: ग्वालियर में सड़क हादसा: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

नोटों की माला थी निशाने पर

मंदिर में श्रद्धालु अक्सर नोटों की माला चढ़ाते हैं। मंगलवार को भी मंदिर में नोटों की माला चढ़ाई गई थी। आशंका है कि इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी चोरी की नीयत से मंदिर पहुंचे थे। इससे पहले भी मंदिर से नोटों की माला चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू कड़ेरा निवासी गोपाल पुरा, मुरैना के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम नितेश उर्फ छिंगा और गोविंद उर्फ सोनी बताए हैं। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

MP WEATHER REPORT: ग्वालियर-चंबल में बदला मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंड बरकरार

फरार आरोपी शातिर चोर

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदय भान यादव ने बताया कि फरार दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *