Chambalkichugli.com

Motorola का बड़ा धमाका: भारत में लॉन्च हुए Moto G37 और G37 Power, 7,000mAh बैटरी और 13,999 रुपये से शुरू कीमत

नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपने दो नए बजट स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन दोनों एंट्री-लेवल फोन्स को खासतौर पर कम कीमत में दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। इनकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है और 25 मई से इनकी सेल शुरू होगी, जिसमें ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा।

कीमत की बात करें तो Moto G37 का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है और इसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Moto G37 Power दो वेरिएंट में आता है, जिसमें 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। दोनों फोन कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

फीचर्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन कई मामलों में समान हैं। इनमें 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1604 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए दोनों डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है और ये Android 16 पर रन करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों फोन्स में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप को बेसिक लेकिन क्लियर फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है।

बैटरी इन दोनों फोन्स का सबसे बड़ा हाईलाइट है। Moto G37 में 5,200mAh बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जबकि Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा दोनों फोन 6W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे ये दूसरे डिवाइसेज को चार्ज करने में भी इस्तेमाल हो सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो Moto G37 का वजन 191 ग्राम है जबकि Moto G37 Power थोड़ा भारी 215 ग्राम के साथ आता है, क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी दी गई है।

लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी ICICI, SBI और IDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। वहीं EMI विकल्प पर खरीदने पर 5,500 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है। ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 25 मई से उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *