HIGHLIGHTS:
- BJP का 47वां स्थापना दिवस प्रदेशभर में मनाया जा रहा है
- 17 जिलों में जिला कार्यालयों का भूमिपूजन आज
- भोपाल से CM और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़े
- बूथ स्तर तक ध्वजारोहण और कार्यक्रम आयोजित
- 7 से 12 अप्रैल तक ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’

MP BJP DOUNDATION DAY : ग्वालियर। मध्य प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।
इसी कार्यक्रम से दोनों नेता 17 जिलों में होने वाले जिला कार्यालयों के भूमिपूजन से वर्चुअली जुड़ेंगे।
दुबई का पर्यटन गहरे संकट में… ईरान युद्ध के चलते सूने पड़े होटल-रेस्तरां, 80% घटी कमाई
17 जिलों में नए कार्यालयों का निर्माण शुरू
प्रदेश के 17 जिलों में भाजपा के नए जिला कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन जिलों में पहले ही जमीन खरीदी जा चुकी है और अब निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू होगा। जिन प्रमुख जिलों में यह कार्यक्रम होगा, उनमें ग्वालियर, सीहोर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, धार ग्रामीण, छिंदवाड़ा और भिंड सहित अन्य जिले शामिल हैं।
LPG संकट के बीच एक और राहत की खबर… भारत के नौंवे जहाज ने भी पार किया होर्मुज
बूथ स्तर तक मनाया जाएगा स्थापना दिवस
स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी कार्यालयों पर विशेष सजावट, ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन किया जाएगा। पार्टी के नेता भाजपा के इतिहास, विकास और उपलब्धियों पर अपने विचार रखेंगे। कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने और सोशल मीडिया पर साझा करने की भी अपील की गई है।
Ravivar Mantra: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये आसान पूजा विधि
कल से ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ की शुरुआत
भाजपा 7 से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाएगी। इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा में 50 गांवों का चयन किया गया है। पार्टी के नेता इन गांवों में जाकर जनसंवाद करेंगे, पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे।
जनसंपर्क के साथ स्वच्छता और संवाद पर जोर
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नेता स्वयं श्रमदान करेंगे। साथ ही चौपालों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल भाषण न दें, बल्कि लाभार्थियों के अनुभव भी साझा करें।