MP COLD WAVE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर समेत एमपी कई शहरों में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, जिससे कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया। साथ ही प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा।
REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल
सुबह के समय भोपाल, मंडला, रीवा, सतना, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।
किन शहरों में तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे
पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
रीवा में पारा 5.5 डिग्री, जबकि शिवपुरी और खजुराहो में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
नौगांव और दतिया में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, वहीं उमरिया में 6.5 डिग्री रहा।
बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।
राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा।
इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में पारा 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
MP CRIMES : नेता पुत्र के आरोपों से टूटी पीड़िता! सुसाइड नोट में किए कई चौंकाने वाले खुलासे
घने कोहरे का असर, रेल यातायात प्रभावित
गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, रीवा, सतना, उज्जैन, इंदौर समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा।
कोहरे की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ।
दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
पंजाब मेल, मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस 2 से 8 घंटे तक लेट हैं।