Chambalkichugli.com

MP COLD WAVE : MP में ड़ेकाको की सर्दी से ठिठुरे लोग, ग्वालियर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

GWALIOR COLD WAVE

MP COLD WAVE : मध्य प्रदेश। म.प्र इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीती रात शहडोल जिले के कल्याणपुर इलाके में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

MP CONGRESS VIDEO VIRAL : कांग्रेस सम्मेलन में भोजन अव्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

29 दिसंबर की सुबह राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। बुंदेलखंड, ग्वालियर, चंबल, विंध्य और नर्मदापुरम संभाग के कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए कड़ाके की शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (°C):

शहडोल (कल्याणपुर) – 3.8°C

ग्वालियर – 5.0°C

रीवा – 5.5°C

जबलपुर – 6.0°C

सागर – 6.1°C

भोपाल – 7.0°C

उज्जैन – 7.2°C

इंदौर – 8.0°C

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *