Chambalkichugli.com

MP ELECTION DISQAULIFICATION: ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त, रामनिवास रावत घोषित हुए विधायक

GWALIOR ELECTION

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित किया।

  • बीजेपी नेता रामनिवास रावत की याचिका पर आया फैसला।

  • नामांकन में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप साबित।

  • कोर्ट ने रावत को विजयपुर का नया विधायक घोषित किया।

  • मल्होत्रा के खिलाफ 6 आपराधिक मामलों का जिक्र याचिका में किया गया था।

MP ELECTION DISQAULIFICATION: ग्वालियर। हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। बता दें कि यह फैसला बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर याचिका पर सुनाया गया। कोर्ट के आदेश के बाद अब रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट का विधायक घोषित कर दिया गया है।

विंध्य को मिलेगा विकास का नया हाईवे, सीधी सिंगरौली फोर लेन से प्रयागराज और वाराणसी से सीधे जुड़ेगा मध्य प्रदेश

क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने का आरोप

रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि उपचुनाव के दौरान मुकेश मल्होत्रा ने अपने नामांकन पत्र में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी थी। साथ ही याचिका में मल्होत्रा के खिलाफ दर्ज सभी छह आपराधिक मामलों का उल्लेख भी किया गया था।

नवरात्रि में मुख्य द्वार पर करें ये आसान वास्तु उपाय, घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि

कोर्ट ने क्या कहा

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि उम्मीदवार द्वारा नामांकन में पूरी जानकारी देना अनिवार्य है। कोर्ट के कहना है कि जानकारी छिपाना चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

भारत ने समुद्र में पनडुब्बियों का अभेद्य किला तैयार किया, पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ाने की तैयारी

रामनिवास रावत बने नए विधायक

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि उपचुनाव में रामनिवास रावत दूसरे स्थान पर रहे थे। इसलिए मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त करते हुए रावत को विजयपुर विधानसभा सीट का नया विधायक घोषित किया जाता है।

यह फैसला मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है और इससे विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News