HIGHLIGHTS:
- 1–4 अप्रैल: आंधी-बारिश, तापमान 34–38°C
- 15 अप्रैल के बाद: लू की शुरुआत, पारा 40°C पार
- ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित
- अप्रैल अंत तक तापमान 44–45°C संभव
- नर्मदापुरम में अभी से 40.3°C दर्ज

WEATHER UPDATE WEATHER UPDATE
MP HEAT WAVE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत भले ही राहत भरे मौसम से हो रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। प्रदेश में एक तरफ आंधी, बारिश और ओलों का दौर चल रहा है, तो दूसरी तरफ तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा, लेकिन इसके बाद गर्मी अचानक जोर पकड़ेगी।
आज का राशिफल 1 अप्रैल 2026: नए महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण?
इन जिलों में ज्यादा असर
ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में अगले 24 घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है। वहीं इंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर संभाग में भी इसका असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में ओले गिरने और तेज हवाओं की संभावना है। इन क्षेत्रों में तापमान 35°C से 39°C के बीच बना रह सकता है।
बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ हादसे में 9 की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
15 अप्रैल के बाद बढ़ेगी तपिश
इस राहत भरे दौर के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगेगी और 15 अप्रैल के बाद लू चलने की स्थिति बनेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40°C से 43°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C के पार जा सकता है।
बिहार: नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ हादसे में 9 की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
महीने के अंत तक 45°C का खतरा
अप्रैल के अंत तक कई जिलों में तापमान 44°C से 45°C तक पहुंच सकता है। ग्वालियर-चंबल, धार, खरगोन, बड़वानी और खजुराहो जैसे इलाकों में भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। नर्मदापुरम में पहले ही तापमान 40.3°C दर्ज हो चुका है, जबकि खजुराहो 39.2°C, रतलाम और नौगांव 39°C, दमोह 39.1°C तक पहुंच चुके हैं।
वैशाख मास 2026: पुण्य कमाने का सुनहरा अवसर, क्या करें और क्या न करें
मौसम सिस्टम का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ और आगामी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शुरुआती दिनों में मौसम बदलेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ते ही गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे हीट वेव की स्थिति बनेगी। मध्यप्रदेश में हीट वेव की स्थिति तब मानी जाती है जब तापमान 40°C से ऊपर पहुंच जाता है और सामान्य से 5°C अधिक दर्ज होता है।
नेशनल मौसम ट्रेंड
उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय, तापमान 2–3°C तक गिरावट
मध्य भारत में तापमान तेजी से 40°C के करीब
मार्च में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश
अप्रैल में हीट वेव के 4–6 दिन रहने का अनुमान
पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 45°C तक जाने की संभावना