Chambalkichugli.com

MP NEWS: पंचायत भवन में पहुंचा पूर्व सरपंच का बेटा, महिला पटवारी से की बदसलूकी, VIDEO वायरल

MP NEWS

MP NEWS: दतिया । जिले के सैमई गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व सरपंच का बेटा पंचायत भवन में नशे की हालत में पहुंच गया। इसके बाद महिला पटवारी से जमकर अभद्रता करने लगा। महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर युवक ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। गाली-गलौज व धक्का मुक्की करने लगा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार को सैमई पंचायत भवन में नशा विरोधी कार्यक्रम चल रहा था। तभी पूर्व सरपंच का बेटा राममिलन दांगी नशे की हालत में पंचायत भवन में घुस आया। वहां ड्यूटी पर तैनात महिला पटवारी के साथ बदसलूकी करने लगा।

वायरल वीडियो में राममिलन दांगी महिला पटवारी से कहता नजर आ रहा है:

“सरकारी कर्मचारी हो, सरकारी कर्मचारी जैसे रहो… तुम्हारी कितनी औकात है, बता देंगे हम… यहीं बैठकर सीएम को फोन लगाकर तुम्हारी नौकरी खा लेंगे!”

इसके बाद वह महिला को मां-बहन की गालियां देता है, मोबाइल तोड़ देता है और धक्का-मुक्की भी करता है।

महिला पटवारी ने की शिकायत:

घटना के बाद महिला पटवारी ने धीरपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर खंगाल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं (MP NEWS)।

READ MORE : दीवार तोड़कर भागे 6 ‘खतरनाक’ नाबालिग, बाल सुधार गृह से फिर आई चौंकाने वाली खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *