MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि आगामी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” की थीम पर मनाया जाए। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में किए गए नवाचारों और गतिविधियों का प्रभावी और आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
“रोजगार के मंदिर हैं उद्योग” थीम पर विशेष आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि “रोजगार के मंदिर हैं उद्योग” थीम के साथ कौशल उन्नयन, तकनीकी शिक्षा, उद्यमशीलता और रोजगार उन्मुख गतिविधियों को कार्यक्रमों में प्रमुखता दी जाए। साथ ही, धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के जरिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था में आई गतिशीलता** को भी दर्शाया जाए।
राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा स्थापना दिवस
डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि स्थापना दिवस को राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसके अंतर्गत भोपाल में राज्य स्तरीय भव्य समारोह के साथ-साथ सभी जिलों और संभागीय मुख्यालयों में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। दो वर्षों में हुए महत्वपूर्ण नवाचारों को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।
जुबिन नौटियाल देंगे संगीतमय प्रस्तुति
बैठक में जानकारी दी गई कि 1 नवंबर को प्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर श्रीकृष्ण भक्ति गीत, विरासत से विकास थीम पर ड्रोन शो और आतिशबाजी भी होगी।
2-3 नवंबर को होगा सम्राट विक्रमादित्य पर महानाट्य
स्थापना दिवस के बाद 2 और 3 नवंबर को लाल परेड ग्राउंड पर महानाट्य – सम्राट विक्रमादित्य की प्रस्तुति होगी। इसके साथ ही सुगम संगीत की प्रस्तुतियां भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी।
देशज व्यंजनों का मेला भी होगा आकर्षण
बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस पर जननायकों के जीवन, सम्राट विक्रमादित्य, अयोध्या, भारतीय ऋषि परंपरा, और मंदिर स्थापत्य पर आधारित प्रदर्शनियां आयोजित होंगी। साथ ही, “एक जिला – एक उत्पाद”, प्रदेश की पारंपरिक कला, बावड़ियाँ, भोपाल का इतिहास, और देशज व्यंजनों के मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, वन मेला, ड्रोन टेक वर्कशॉप, और विकास से जुड़ी अन्य गतिविधियों की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।
READ MORE: इस बार बिट्टन मार्केट में नहीं लगेगा पटाखा बाजार, जिला प्रशासन ने तय किए सात नए स्थान