Chambalkichugli.com

MP POLICE HOLI: ग्वालियर पुलिस लाइन में रंगों की धूम, 72 घंटे ड्यूटी के बाद अफसर-जवानों ने मनाई होली

HOLI CELEBRATION

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर पुलिस लाइन में अफसरों और जवानों ने मनाई होली

  • 72 घंटे की ड्यूटी के बाद आयोजित हुआ सामूहिक समारोह

  • एसएसपी धर्मवीर सिंह ने दी होली की शुभकामनाएं

  • डीजे और होली गीतों पर पुलिस अधिकारी भी झूमे

  • ढोलक और हारमोनियम पर गाए गए पारंपरिक होली गीत

GWALIOR POLICE HOLI
GWALIOR POLICE HOLI

MP POLICE HOLI: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में होली के दौरान लगातार 72 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ होली मनाई। बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देकर की। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां मनाई।

T20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को रौंदा; रन बनाने की रेस में सूर्या को पछाड़ा!

होली गीतों पर झूमे पुलिस अधिकारी

समारोह के दौरान डीजे पर बज रहे होली गीतों ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया। “आयो नंदगांव से होली खेलन” सहित कई लोकप्रिय होली गीतों पर एसएसपी, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी और महिला पुलिस अधिकारी भी थिरकते नजर आए। पुलिस लाइन परिसर रंगों और उत्साह से सराबोर दिखा।

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ आज प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती है टीम इंडिया… अभिषेक और रिंकू पर नजरें

72 घंटे की लगातार ड्यूटी के बाद उत्सव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार होलिका दहन से लेकर होली तक शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी। हर साल की परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी होली के अगले दिन पुलिस लाइन में एक साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं।

GWALIOR POLICE HOLI
GWALIOR POLICE HOLI

पंडाल में की गई विशेष व्यवस्था

पुलिस लाइन में होली समारोह के लिए विशेष पंडाल तैयार किया गया था। इसमें आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। इसके बाद जवानों के लिए भी अलग कार्यक्रम रखा गया।

American Supreme Court: टैरिफ विवाद पर ट्रंप का बड़ा झटका…. कोर्ट ने दिए रिफंड के आदेश, कहा- कंपनियों को लौटाएं पैसे

डीजे के साथ पारंपरिक गीतों की भी गूंज

कार्यक्रम के दौरान डीजे पर “रंग बरसे”, “होरी खेले रघुवीरा” जैसे लोकप्रिय होली गीत बजाए गए। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने ढोलक और हारमोनियम के साथ पारंपरिक होली गीत गाकर समारोह को और भी यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News