MP POLICE PHYSICAL TEST: ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (जीडी) के 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) का आयोजन 23 फरवरी से 13 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।
परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती
भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, फिजिकल टेस्ट को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 10 उप महानिरीक्षक (DIG) को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल: बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये
मुख्य समिति में तीन वाहिनी के सेनानी शामिल
फिजिकल टेस्ट के संचालन के लिए गठित मुख्य समिति में तीन विशेष सशस्त्र बल (SAF) वाहिनी के सेनानियों को सदस्य बनाया गया है। यह समिति परीक्षा की समग्र व्यवस्था, अनुशासन और नियमों के पालन की जिम्मेदारी निभाएगी।

परीक्षा केंद्रों के प्रभारी भी किए गए नियुक्त
इसके अलावा, परीक्षा संचालन को और मजबूत करने के लिए 09 सेनानियों और एक पुलिस उप महानिरीक्षक को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी मैदान स्तर पर फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और अभ्यर्थियों की उपस्थिति की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का पहला मुकाबला अमेरिका से कल, देखें पूरा शेड्यूल
किन टेस्ट से गुजरना होगा अभ्यर्थियों को?
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को
800 मीटर दौड़
लंबी कूद
गोला फेंक में निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करना होगा। फिजिकल टेस्ट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगा।

इन 10 स्थानों पर होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
भोपाल: लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद
इंदौर: माउंटेड ट्रूप डिपार्टमेंट (MTD), RAPTC
जबलपुर: परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी SAF, रांझी
ग्वालियर: परेड ग्राउंड, 14वीं वाहिनी SAF, कम्पू
उज्जैन: महानंदा एरीना ग्राउंड, देवास रोड
सागर: शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया
रीवा: परेड ग्राउंड, 9वीं वाहिनी SAF
बालाघाट: फुटबॉल–हॉकी ग्राउंड, 36वीं वाहिनी SAF
रतलाम: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
मुरैना: परेड ग्राउंड, 5वीं वाहिनी SAF
आधार और दस्तावेज अनिवार्य
फिजिकल टेस्ट के दिन आधार और e-KYC सत्यापन अनिवार्य रहेगा। उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड, सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। अधूरे दस्तावेज होने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।