HIGHLIGHTS:
- 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
- ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ज्यादा असर
- गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना
- फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- होली तक रात में हल्की ठंड जारी

MP RAIN ALERT: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार, 18 फरवरी को 22 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही गुरुवार, 19 फरवरी को भी कुछ जिलों में इसका असर बना रहेगा।
बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, 25-सदस्यीय मंत्रिमंडल में शामिल एक हिंदू नेता
इन जिलों में बारिश के आसार
बुधवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, देवास, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार रात रतलाम जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
मुसीबत में बचाने वाला गाइड! जानें 20–50 की उम्र के लिए टॉप 5 इंश्योरेंस विकल्प
ग्वालियर-चंबल में ज्यादा प्रभाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 18 फरवरी को सिस्टम का असर सबसे अधिक रहेगा। 19 फरवरी को ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा।
भारत-फ्रांस मिलकर बनाएंगे एवरेस्ट ऊंचाई तक उड़ने वाला हेलीकॉप्टर
फरवरी में तीसरी बार बारिश की संभावना
यदि 18-19 फरवरी को बारिश होती है, तो यह इस महीने की तीसरी बारिश होगी। इससे पहले हुई आंधी-ओलावृष्टि से ग्वालियर संभाग में फसलों को नुकसान हुआ था। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे भी कराया था।
मप्र की जीडीपी में 11.14% वृद्धि, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर ₹1,69,050 हुई
होली तक रात में रहेगी ठंड
प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर जारी है और होली तक सुबह-रात ठंड बनी रह सकती है। अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहेगा, जबकि दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।