Chambalkichugli.com

MP RAIN: एमपी में फिर बदला मौसम, ग्वालियर-भोपाल-उज्जैन समेत 20 जिलों में बारिश

MP NEWS

HIGHLIGHTS:

  • फरवरी में तीसरी बार बदला मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश
  • भोपाल में डेढ़ घंटे तक तेज बारिश और ठंडी हवाएं
  • कई जगह गेहूं-चना की फसल आड़ी, ओलावृष्टि से नुकसान
  • खजुराहो में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सर्वे और मुआवजे का आश्वासन दिया
MORENA WEATHER
MORENA WEATHER

MP RAIN: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से फरवरी महीने में तीसरी बार बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हुआ है। बीते 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

CM MOHAN YADAV:क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजधानी में डेढ़ घंटे तक बारिश

गुरुवार सुबह भोपाल में अचानक मौसम बदला। तेज गड़गड़ाहट के साथ करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहे।

nuclear plant: कहां बना है भारत का पहला परमाणु संयंत्र, यह अब भी कितनी बिजली करता है पैदा?

खेतों में आड़ी हुई फसलें

बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में गेहूं और चना की खड़ी फसल आड़ी हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दानों की गुणवत्ता और पैदावार पर असर पड़ सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।

Babri Masjid Murshidabad: 7 नहीं 12 दिन बांग्लादेश में रहा हूं, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी पर किया पलटवार

खजुराहो सबसे ठंडा

प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 10.0 डिग्री और पचमढ़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Hidden Peaks Of India: माउंट एवरेस्ट तो सब जानते हैं, लेकिन देखने लायक हैं भारत की इन 3 चोट‍ियों के व्‍यूज

इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, धार, विदिशा, बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, मुरैना, छतरपुर, शिवपुरी, सीहोर और मंदसौर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है।

SALIM KHAN’S MOVIE: सलीम खान की सबसे हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में, नंबर वन पर शोले नहीं बल्कि साउथ की यह फिल्म

कृषि मंत्री ने दिए सर्वे के निर्देश

प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पारदर्शिता के साथ आकलन करें। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जहां भी फसल खराब हुई है, वहां नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

WEATHER UPDATE
WEATHER UPDATE

अगले दो दिन का पूर्वानुमान

20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 21 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है और फिलहाल किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *