Chambalkichugli.com

MP TECH SANGAM: इंदौर में ‘टेक संगम’ का सफल आयोजन, आईटी युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन

TECH PROGRAM

MP TECH SANGAM:  मध्यप्रदेश। तेजी से बदलती आईटी इंडस्ट्री के दौर में युवाओं और प्रोफेशनल्स के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। इन्हीं चुनौतियों को समझने और उनका समाधान तलाशने के उद्देश्य से बद्रीनाथ जिला आईटी मिलन, इंदौर द्वारा ‘टेक संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रेस्टीज कॉलेज यूजी कैंपस, स्कीम नंबर 74, विजय नगर, इंदौर में संपन्न हुआ।

TECH PROGRAM
TECH PROGRAM

आईटी प्रोफेशनल्स और छात्रों के लिए खास मंच

‘टेक संगम’ विशेष रूप से आईटी प्रोफेशनल्स, जॉब सीकर्स, कॉलेज पासआउट्स और फाइनल ईयर के आईटी विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को आईटी इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों से अवगत कराना और करियर से जुड़े सवालों का समाधान प्रदान करना था।

DATIYA POLITICS: संगठन विस्तार की तैयारी: दतिया भाजपा के 16 मंडलों में प्रभारी नियुक्त; जाने कौन-कौन है शामिल!

विशेषज्ञों से मिला मार्गदर्शन

कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटा गया, जहां अनुभवी आईटी विशेषज्ञों ने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान सुझाए। इसके बाद पैनल चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें स्वप्निल पारखिया, अनुभा माखीजा और प्रवीन राठौर ने आईटी इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स, जरूरी स्किल्स और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर भी मिला।

TECH PROGRAM
TECH PROGRAM

नेटवर्किंग और संवाद का अवसर

कार्यक्रम के दौरान आईटी प्रोफेशनल्स की एकजुटता, संगठन और राष्ट्रीय निर्माण में तकनीकी प्रतिभा की भूमिका पर भी चर्चा हुई। ‘टेक संगम’ का समापन नेटवर्किंग सत्र और हाई टी के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने अनुभव साझा किए। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन युवाओं के करियर के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News