Chambalkichugli.com

MP WEATHER REPORT: ग्वालियर-चंबल में बदला मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंड बरकरार

GWALIOR WEATHER

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर-चंबल में दिन का तापमान 29–30°C के आसपास
  • रात का न्यूनतम तापमान 13°C के करीब दर्ज
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल, पर बारिश की संभावना नहीं
  • अगले 3–4 दिन हल्की ठंड का असर जारी रहेगा
  • आगे तापमान में फिर उतार-चढ़ाव के संकेत

MP WEATHER REPORT: मध्यप्रदेश। ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बता दें कि दिन में धूप तेज होने से गर्मी का एहसास बढ़ गया है, जबकि रात के समय ठंड अभी भी बनी हुई है। बुधवार को ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में बादल छाए रहे, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री दर्ज किया गया।

आसमान में छाए बदल

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के प्रभाव से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, क्षेत्र में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर ग्वालियर-चंबल के मौसम पर भी पड़ सकता है।

बुधवार के अचूक उपाय: गाय को खिलाएं हरा मूंग-हरी घास, बुध देव की बरसेगी कृपा

अगले 3-4 ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक देर रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। साथ ही दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का ट्रेंड भी बना रहेगा।

तेज सर्दी या बारिश की संभावना फिलहाल नहीं

ग्वालियर में फरवरी माह में कड़ाके की ठंड का इतिहास रहा है। वर्ष 2018 में यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि इस बार सर्दी का असर सामान्य बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन तेज सर्दी या बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

T20 वर्ल्ड कप 2026: अफगानिस्तान, आयरलैंड और यूएसए की सुपर 8 की उम्मीदें घटीं, जानें भारत की स्थिति

देखिये अपने शहर का तापमान

ग्वालियर: अधिकतम तापमान 29°C, न्यूनतम 13°C दर्ज। दिन में धूप तेज, सुबह-रात हल्की ठंड।

मुरैना: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 14°C। दिन में गर्मी का एहसास बढ़ा।

भिंड: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 13.5°C। मौसम साफ, हल्की हवा।

दतिया: अधिकतम 28.5°C, न्यूनतम 12°C। सुबह ठंडक बनी रही।

शिवपुरी: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 11°C। सुबह-शाम सर्दी महसूस की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *