Chambalkichugli.com

MP Weather Update: बढ़ी ठंड, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, 8 फरवरी से नया सिस्टम सक्रिय होने के आसार

WEATHER UPDATE

MP Weather Update: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर खत्म होने के बाद ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तरी हवाओं के चलते दिन में ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। हालांकि मौसम साफ होने के कारण इंदौर, उज्जैन और मुरैना में सुबह से धूप खिली हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बनी हुई है।

MORENA WEATHER
MORENA WEATHER

8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। वहीं, 30 से अधिक जिलों में हल्का से घना कोहरा देखने को मिला।

मध्यप्रदेश बना आस्था, पर्यटन और रोज़गार का पावरहाउस: 900 करोड़ से 20 धार्मिक-सांस्कृतिक लोक

प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रीवा: 7.2°C

खजुराहो: 8.2°C

दतिया: 8.4°C

दमोह और सतना: 9.6°C

पचमढ़ी: 9.8°C

ग्वालियर: 9°C

अमित शाह ने दी ‘भारत टैक्सी’ को हरी झंडी: जीरो कमीशन मॉडल से ओला-उबर के एकाधिकार को बड़ी चुनौती

बड़े शहरों का तापमान

भोपाल: 13°C

उज्जैन: 13°C

इंदौर: 13.2°C

जबलपुर: 13.5°C

कोहरे से ट्रेनों पर असर

घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों की समय-सारणी प्रभावित हुई है। मालवा, सचखंड, शताब्दी सहित कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय, मस्क ने कहा-यह अध्याय नहीं, अभियान की अगली किताब

आज और अगले दो दिन का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह प्रदेश के ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया।

7 फरवरी: हल्का कोहरा, बारिश की संभावना नहीं, ठंड बनी रहेगी

8 फरवरी: कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा, बारिश का कोई अलर्ट नहीं

हालांकि, 8 फरवरी से नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *