Chambalkichugli.com

MP WEATHER UPDATE: अप्रैल-मई में और बढ़ेगी गर्मी, अभी से 40°C के करीब पहुंचा तापमान

MP WEATHER

HIGHLIGHTS:

  • प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से 4.6°C तक ज्यादा

  • रतलाम में सबसे ज्यादा 39.2°C तापमान दर्ज

  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में तेज धूप और गर्मी

  • दिन में गर्मी, सुबह-रात में ठंडक से बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज

  • 15 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलने की संभावना

MP WEATHER
MP WEATHER

MP WEATHER UPDATE: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर तेज हो गया है। बता दें कि कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 1.9 से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया है। बीते सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में लू जैसी तपिश महसूस की गई, सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

PM मोदी ने नेपाल चुनाव में जीत पर बालेंद्र शाह और पार्टी अध्यक्ष को फोन लगाकर दी बधाई

ग्वालियर और उज्जैन सबसे गर्म

खजुराहो, धार, गुना, दमोह, सागर, श्योपुर और मंडला में भी तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं बड़े शहरों में ग्वालियर और उज्जैन सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। साथ ही भोपाल में 36.8 डिग्री, इंदौर में 36.4 डिग्री और जबलपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

1983 से 2026 तक भारत की आईसीसी ट्रॉफियों का सफर, जाने टीम इंडिया ने कब-कब जीता विश्व खिताब

हवा की दिशा बदली, इसलिए बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है, साथ ही हवा में नमी भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं प्रदेश में तापमान बढ़ा रही हैं। इसके कारण दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही है।

मध्‍य प्रदेश में मौसम के दो रंग, दिन में बढ़ी गर्मी-रात में ठंडक, कई शहरों में ‘लू’ जैसी तपिश

दिन में गर्मी, रात में ठंडक से बढ़ रहे मरीज

डॉक्टरों के मुताबिक मार्च का मौसम सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दिन में गर्मी बढ़ने के कारण लोग हल्के कपड़े पहनते हैं और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, लेकिन सुबह और रात में ठंडक रहती है। इससे सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सुबह और देर रात की ठंडी हवा से बचने की सलाह दी गई है।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से LNG सप्लाई को बड़ा झटका… भारत में 40% घटी सप्लाई

15 मार्च के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छा सकते हैं। हालांकि अगले चार दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना भी है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

सोना-चांदी में भारी गिरावट: वैश्विक तनाव और मजबूत डॉलर से कीमतें फिसलीं, निवेशकों को झटका

जाने आपके शहर का तापमान

रतलाम: 39.2°C (प्रदेश में सबसे ज्यादा)

ग्वालियर: 37°C से ज्यादा

उज्जैन: 37°C से ज्यादा

भोपाल: 36.8°C

इंदौर: 36.4°C

जबलपुर: 36°C

खजुराहो: 38°C के करीब

सागर: 38°C के आसपास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News