HIGHLIGHTS:
- MP ESB 2026 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी
- 8000+ संभावित पदों पर भर्ती का मौका
- फरवरी से दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं
- पुलिस, नर्सिंग, इंजीनियरिंग समेत कई विभाग शामिल
- उम्मीदवारों को पहले से तैयारी का मिला मौका
MPESB Exam Calendar 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) ने साल 2026 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। बता दें कि इस कैलेंडर में विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं, जिससे उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।
ट्रंप ने ईरान युद्ध के बीच फोड़ा टैरिफ बम… दवाओं पर 100, स्टील-एल्यूमीनियम पर 50 शुल्क का ऐलान
फरवरी से शुरू होगा एग्जाम सीजन
कैलेंडर के मुताबिक, परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी 2026 से होगी। सबसे पहले ITI प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 888 पद शामिल हैं। इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई में लगातार कई बड़ी परीक्षाएं होंगी।
MP: भोपाल में बंसल वन मॉल के बाहर नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात…
इन भर्तियों पर रहें खास नजर
इस साल कई बड़े पदों पर भर्ती निकली है, जिनमें प्रमुख हैं:
वन रक्षक, जेल गार्ड – 1426 पद
स्टाफ नर्स – 373 पद
स्वास्थ्य विभाग – 2317 पद
सब इंस्पेक्टर – 500 पद
सब इंजीनियर – 900 पद
इसके अलावा ग्रुप-2, ग्रुप-3 और ग्रुप-4 की संयुक्त परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।
मध्य प्रदेश के धार भोजशाला विवाद पर 6 अप्रैल से रोजाना होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में बड़े अवसर
पुलिस विभाग में ASI और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के 89 पदों पर भर्ती होगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर हजारों वैकेंसी निकाली जाएंगी।
पूरे साल जारी रहेंगी परीक्षाएं
यह परीक्षा कैलेंडर फरवरी से लेकर दिसंबर 2026 तक फैला हुआ है। जून और नवंबर में भी कई अहम परीक्षाएं निर्धारित हैं, जबकि साल के अंत में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल, रीवा में मेगा जल योजना से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर
क्यों जरूरी है यह कैलेंडर?
यह कैलेंडर उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा तिथियों का स्पष्ट अंदाजा मिल जाता है। इससे वे बिना किसी कन्फ्यूजन के अपनी पढ़ाई की रणनीति बना सकते हैं और समय का सही उपयोग कर सकते हैं।
PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार MP ESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर 2026 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें सभी परीक्षाओं की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।