MAHARASHTRA DEPUTY CM: मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब अजित पवार के निधन के चार दिन बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुंबई के लोकभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ASHOKNAGAR RAIN: अब नहीं मिलेगी ठंड से रहत, अशोकनगर में हुई बारिश सा बढ़ी ठिठुरन
पूरा शपथ ग्रहण समारोह लगभग 12 मिनट तक चला। शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक विधान भवन में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना गया। इसके बाद उनके उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ।

डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था, जिसके चलते उपमुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया था।
SHEOPUR CRIMES : 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार
इस अहम मौके पर NCP प्रमुख शरद पवार शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहे, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने से न केवल राज्य में महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिली है, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है।