HIGHLIGHTS:
- कामिनी बघेल बनीं एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष
- PWD की बैठक लेकर सड़कों पर दिए सख्त निर्देश
- 4 दिन में गड्ढे भरने वाले ऐप के प्रचार पर जोर
- कार्यालय का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए
- विधायक ने वीडियो कॉल कर किया उत्साहवर्धन

One Day Panchayat Adhyaksh : भिंड। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया के ‘नव संकल्प अभियान’ के तहत एक अनोखी पहल देखने को मिली। बता दें कि अभियान के छठे दिन ररुआ (रौन) की रहने वाली कामिनी बघेल को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को नेतृत्व और प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।
एक नहीं दो घड़ियां क्यों पहनते हैं Abhishek Bachchan जानिए बच्चन परिवार की दिलचस्प कहानी
पदभार संभालते ही ली PWD की बैठक
कामिनी बघेल ने पदभार संभालते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान एसडीएम हरिशचंद्र सूत्रकार भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की खराब सड़कों और पिछले दो साल में बने निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई। कामिनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी काम समय सीमा में पूरे हों।
S. S. Rajamouli की वाराणसी बनी ग्लोबल चर्चा का केंद्र प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू का मेगा प्रोजेक्ट
गड्ढे भरने के निर्देश, ऐप के प्रचार पर जोर
बैठक में PWD अधिकारियों ने बताया कि एक मोबाइल ऐप के जरिए चार दिनों के भीतर सड़कों के गड्ढे भरे जा सकते हैं। इस पर कामिनी ने निर्देश दिए कि इस व्यवस्था का आम लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए, ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।

कार्यालय का निरीक्षण और सुधार के निर्देश
बैठक के बाद कामिनी बघेल ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने साफ-सफाई और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उनका स्वागत किया।
T20 सीरीज का रोमांच खत्म, साउथ अफ्रीका ने NZ को पांचवें मैच में दी करारी शिकस्त
विधायक ने किया उत्साहवर्धन
बाद में नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने वीडियो कॉल के माध्यम से कामिनी से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। यह पहल न सिर्फ प्रेरणादायक रही, बल्कि लड़कियों को आगे बढ़ने का संदेश भी देती नजर आई।