HIGHLIGHTS:
• फोन पर प्रेम जाल बिछाया, शादी का झांसा दिया
• 20 फरवरी को घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म
• पति को बात पता चलने पर घर से निकाला
• SP के निर्देश पर टीम ने मुखबिर की मदद से गिरफ्तार किया

कोटक महिंद्रा प्राइम में बड़ा बदलाव: सूरज राजप्पन बने नए CEO, शाहरुख टोडीवाला को हटायापूजा के बहाने हुई दोस्ती
महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मार्च 2025 में भुवनेश्वर शर्मा, निवासी बांसखेड़ी, पूजा कराने उसके मोहल्ले में आया था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और फोन पर लगातार बातचीत शुरू हो गई।
FASTag: 1 अप्रैल से महंगा होगा नेशनल हाईवे सफर, देशभर में टोल दरों में होगी बढ़ोतरी
शादी का दिया झांसा
भुवनेश्वर ने महिला को बार-बार कहा कि अपने पति को छोड़ दो, मैं तुमसे शादी कर लूंगा। प्रेम संबंध बढ़ने के बाद 20 फरवरी 2026 को शाम 7:30 बजे आरोपी महिला के घर आया। उस समय घर में कोई नहीं था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
IPL 2026: गुजरात के लिए खतरा, पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी करेंगे मैच पर दबदबा
मुकर गया आरोपी
जब महिला ने शादी की बात की तो भुवनेश्वर शर्मा मुकर गया और अपना मोबाइल बंद करके फरार हो गया। महिला के पति को पूरी बात पता चलने के बाद उन्होंने उसे घर रखने से इनकार कर दिया।
LPG संकट के बीच कनेक्शन सरेंडर करने के लिए सरकार ने लॉन्च किया MyPNG-D पोर्टल
पुलिस की तेज कार्रवाई
कैंट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद मुखबिर तंत्र की मदद से रविवार को आरोपी भुवनेश्वर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुरे मामले में पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है। इस घटना ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।