RAPE CASE : ग्वालियर। अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार देर रात पड़ोस में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान हुई, जहां डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
रात 2 बजे हाथ पकड़कर खींच ले गया आरोपी
जानकारी के अनुसार किशोरी पार्टी में डीजे पर चल रहे डांस को देख रही थी। रात करीब 2 बजे आरोपी प्रेम सिंह ने उसका हाथ पकड़ा और जबरन उसे अलग स्थान पर ले गया। डीजे की तेज आवाज के कारण पीड़िता की चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
SP के निर्देश पर बनी टीम
मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाहा ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश देकर महज 10 घंटे के भीतर आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।