SAND MAFIA NEWS: ग्वालियर। मुरैना जिले के चंबल क्षेत्र में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ववन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चंबल नदी के किनारे डंप की गई हजारों ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार रेत माफियाओं द्वारा चंबल नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर नदी के किनारे बड़े पैमाने पर डंप कर रखी गई थी। इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू की।
BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल
पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद
कार्रवाई के दौरान चार जेसीबी मशीनों की मदद से नदी किनारे जमा की गई अवैध रेत को समतल कर नष्ट किया जा रहा है। मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
रेत माफियाओं में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के दौरान जिला वन अधिकारी (डीएफओ) और संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी करते नज़र आए। जिसके बाद प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
GWALIOR CYBER CRIME: RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल से उड़ाए 6.56 लाख रुपए