Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मैदान के बाहर कार में हुए धमाके के बाद मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के सभी बड़े शहरों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है।
डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश
डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी एसपी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी के आदेश दिए।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
महाकाल मंदिर की सुरक्षा
उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मंदिर के आसपास के होटलों, लॉज और वाहनों की जांच की। वहीं, श्रद्धालुओं की एंट्री पर भी अतिरिक्त चेकिंग की जा रही है।
भोपाल में विशेष जांच
इंदौर के राजवाड़ा और सुभाष मार्केट में बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने पार्किंग और 56 दुकान क्षेत्र में वाहनों की जांच की। भोपाल और अन्य जिलों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तलाशी अभियान जारी है।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
दिल्ली धमाके में 8 की मौत
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
Read More: मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत, प्रेमी कासिम पर लव जिहाद के आरोप