SHEOPUR CRIMES : मध्यप्रदेश। श्योपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 लाख 90 हजार रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त की है। राजस्थान-श्योपुर सीमा पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया, जबकि राजस्थान के दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
GWALIOR WEATHER UPDATE : एमपी में मौसम का यू-टर्न, 26 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का होगा असर
मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान से अवैध शराब की बड़ी खेप श्योपुर लाई जा रही है। इसके बाद थाना देहात पुलिस ने खातौली-श्योपुर रोड पर जलालपुरा चौकी के सामने ग्राम जलालपुरा में नाकाबंदी की।
MORENA FIRING CASE : मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक पर की फायरिंग
635 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
ट्रक की तलाशी में अंग्रेजी शराब की कुल 635 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी मात्रा 4863 बल्क लीटर है। बताया जा रहा है कि शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख 90 हजार रुपये है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।
राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधवलाल मेघवाल और धर्मेंद्र मीणा दोनों राजस्थान, चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।