HIGHLIGHTS:
-
शिवपुरी के शिक्षक सस्पेंड, पीएम मोदी की मिमिक्री वीडियो पर विवाद।
-
वीडियो में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कटाक्ष।
-
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा।
-
शिक्षक ने कहा, पक्ष सुने बिना हुई एकपक्षीय कार्रवाई।
-
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने शिकायत दर्ज करवाई।
SHIVPURI TEACHER VIRAL VIDEO : शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड के सरकारी प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी के शिक्षक साकेत पुरोहित को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर वीडियो बनाने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है।
CYLINDER BLACK MARKETING: गुना में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: 13 घरेलू सिलेंडर जब्त
वीडियो वायरल, मामला अधिकारियों तक पहुंचा
साकेत पुरोहित ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने वीडियो में प्रधानमंत्री की आवाज़ और शैली में कटाक्ष किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी और अमीर आदमी के बीच की खाई कम हो जाएगी।
मोनालिसा की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर, कहा— कहीं सनातन को बदनाम करने की साजिश तो नहीं
टीचर का पक्ष सुना नहीं गया
सस्पेंड किए गए शिक्षक का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया गया और उनका पक्ष भी नहीं लिया गया। जिसके बाद उन्होंने इसे “एकपक्षीय कार्रवाई” बताया।
अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, गांव में मची भगदड़; कई लोग घायल
भाजपा विधायक ने की थी शिकायत
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की।
नींद नहीं आती? नासा के बताए 7 तरीके बदल सकते हैं आपकी लाइफस्टाइल
कानूनी और प्रशासनिक पहल
अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो और उसके प्रभाव के आधार पर शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।