Chambalkichugli.com

SHIVPURI THEFT CASE : कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.53 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

SHIVPURI THEFT CASE

SHIVPURI THEFT CASE : मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सर्राफा बाजार में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है।

MORENA NEWS : मुरैना में 108 एंबुलेंस चालक पर पैसे मांगने का आरोप; मानवता हुई शर्मसार

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अमन रावत और अभिषेक रावत नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से सर्राफा बाजार में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस की लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

46 किलो चांदी और सोने के आभूषण बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 46 किलो चांदी और सोने के कीमती आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल में हार, चेन, कड़े, अंगूठियां और अन्य आभूषण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह चोरी सर्राफा व्यापारियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई थी।

GWALIOR CRIMES : भाजपा नेता के बेटे ने रची फर्जी लूट की साजिश, फीस के पैसे उड़ाए

पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद

कोलारस पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और चोरी के खुलासे के बाद राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *