SIDHI NEWS: मध्यप्रेदश। सीधी जिले में रेत माफिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मड़वास थाना क्षेत्र के टिकरी चौकी अंतर्गत गोपद नदी से अवैध रेत उत्खनन कर लौट रहे एक ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
GWALIOR RAPE CASE: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म
घटना के समय तीन ट्रैक्टर गोपद नदी से अवैध रेत लेकर जा रहे थे। जहां नदी से करीब आधा किलोमीटर दूर रास्ते में बच्चे का शव पड़ा मिला। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
GWALIOR NEWS: जानलेवा लापरवाही; गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत, तीन अन्य बीमार
सूचना मिलते ही टिकरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय रेत माफिया रातभर गोपद नदी से अवैध उत्खनन और परिवहन करते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की तहकीकात जारी है।