Chambalkichugli.com

Mahakal Mandir AI Video : महाकाल मंदिर में वायरल AI वीडियो मामला, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन…

Mahakal Mandir AI Video

Mahakal Mandir AI Video : उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाले एआई जनरेटेड वीडियो ने शहर में सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कार्टून किरदार डोरेमॉन को दिखाया गया है, साथ ही गर्भगृह के बाहर सुरक्षाकर्मी को जूते पहने हुए चित्रित किया गया, जिससे भक्तों में गुस्सा भड़क उठा। मंदिर प्रबंध समिति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि वीडियो पूरी तरह एआई से निर्मित प्रतीत होता है और इसे असली दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने महाकाल थाने को पत्र भेजकर वीडियो बनाने और फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अपील की है। (Mahakal Mandir AI Video) प्रशासक कौशिक ने कहा कि महाकाल मंदिर करोड़ों लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है और एआई के जरिए ऐसी गलतफहमियां फैलाना अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर की पवित्रता की रक्षा के लिए किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और आरोपी के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: नंदलालपुरा के सभी किन्नरों का होगा मेडिकल टेस्ट, चार महीने से जांच में सुस्ती पर उठे सवाल

MP News: महाकाल दर्शन के दौरान गायब हुई झांसी की नाबालिग

Shivpuri rape case

MP News: उज्जैन | मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान झांसी से आई एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया था। तेज़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की अब अपनी मां के पास सुरक्षित है। क्या था मामला? यह घटना 9 अक्टूबर 2025 की है। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के दौरान महिला ने अपना बैग हरसिद्धि पाल के पास एक अन्य महिला के पास रख दिया और अपनी बेटी के साथ लाइन में लग गई। दर्शन समाप्त होने के बाद महिला ने बेटी को बैग लाने भेजा, लेकिन लड़की वापस नहीं लौटी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब कोई पता नहीं चला, तो अगले दिन 10 अक्टूबर को महिला ने महाकाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला अपराध क्रमांक 455/25 के तहत दर्ज हुआ। लड़की ने क्या बताया? पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपनी मां से नाराज थी क्योंकि मां उसे मोबाइल फोन चलाने नहीं देती थीं। इसी नाराज़गी में वह ट्रेन पकड़कर घर लौटने निकली, लेकिन गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गई और मुंबई पहुंच गई। पुलिस ने लड़की को मुंबई से उज्जैन लाकर उसकी मां के हवाले कर दिया। महिला ने राहत की सांस ली और उज्जैन पुलिस की सक्रियता की सराहना की। पुलिस का संदेश थाना प्रभारी ने बताया कि मामला अब पूरी तरह सुलझ चुका है और किसी प्रकार की आपराधिक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ेगी। यह घटना अभिभावकों के लिए एक सबक है कि वे बच्चों से संवाद बनाए रखें, उनकी बात सुनें और उन्हें समझें। READ MORE:  10 बाघ छोड़ेंगे MP के जंगल, जानिए कहां-कहां भेजे जा रहे हैं टाइगर

Mahakaleshwar Temple : एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…

Mahakaleshwar Temple

Mahakaleshwar Temple: उज्जैन। एशिया कप में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav ) रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी संग भगवान महाकाल के दर्शन किए। साथ ही संध्या आरती में भाग लिया। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में सूर्यकुमार यादव के दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्रिकेट फैंस उमड़ पड़े। कई लोगों ने मोबाइल से उनके दर्शन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। एशिया कप में चमके कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में यूएई में खेले गए एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार मात दी। एक भी मैच गंवाए बिना चैंपियन बनी। सूर्यकुमार यादव अपनी देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने एशिया कप की पूरी फीस भारतीय सेना को डोनेट की थी। फॉर्म को लेकर चिंता (Suryakumar Yadav) हालांकि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता बनी हुई है। पिछले 10 पारियों में वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि विश्व कप 2026 से पहले सूर्या अपनी पुरानी लय वापस हासिल करेंगे। READ MORE : अंबेडकर प्रतिमा विवाद ने बढ़ाया तनाव, ग्वालियर में धारा 163 लागू…

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले खाते में आएगी रकम, जानिए कब मिलेगा पैसा

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: उज्जैन। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन जिले के उन्हेल में एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि दीपावली से पहले लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने बताया कि आमतौर पर योजना की राशि हर महीने की 15 तारीख तक ट्रांसफर हो जाती है। पिछली बार 12 तारीख को पैसे भेजे गए थे। इस बार भी बहनों को त्यौहार से पहले ही राशि मिल जाएगी, ताकि वे दीपावली की खुशियां मना सकें। उन्होंने यह भी दोहराया कि प्रदेश सरकार अब बहनों को भाई दूज से ₹1500 प्रतिमाह देने की दिशा में काम कर रही है। किसानों के लिए भी घोषणा  इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए भी राहत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित हर किसान को मुआवजा दिया जाएगा। सभी खेतों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। साथ ही सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। संकट की घड़ी में उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। 133 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण उन्हेल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की विकास योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। सीएम ने बताया कि हाल ही में 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1541 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई थी। इसके अलावा 53 लाख से ज्यादा पेंशन हितग्राहियों को 320 करोड़ रुपये और 31 लाख से अधिक बहनों को एलपीजी रीफिलिंग के लिए 48 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया। READ MORE: राजस्थान से स्मैक ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार..

Dussehra 2025: रावण दहन पर विवाद, पुजारी महासंघ का विरोध प्रदर्शन

Dussehra 2025:

Dussehra 2025: भोपाल/उज्जैन। दशहरे के मौके पर रावण दहन को लेकर मध्यप्रदेश में विवाद गहराता जा रहा है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि “रावण पापी नहीं था, उसने माता सीता का अपहरण मोक्ष प्राप्ति के लिए किया था। अगर सीता हरण के कारण रावण का पुतला जलाया जाता है, तो द्रौपदी का चीरहरण करने वाले दुर्योधन और दुशासन का भी पुतला जलाया जाना चाहिए।” दशहरा मैदान पर विरोध पुजारी महासंघ और महाकाल मंदिर के पुजारियों सहित बड़ी संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे और रावण दहन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने काली मटकियां फोड़कर अपना विरोध जताया साथ ही रावण दहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस दौरान रावण के जयकारे भी लगाए गए। महेश पुजारी ने चेतावनी दी कि यदि रावण दहन पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रावण दहन अब मनोरंजन का साधन बन गया है। इसे ब्राह्मण समाज के अस्तित्व व सम्मान पर चोट माना जा रहा है। पुजारी संघ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर रावण दहन पर रोक लगाने की मांग की गई है। उज्जैन में कई स्थानों पर रावण के गुणगान करते हुए पोस्टर भी लगाए गए हैं। “रावण का सीता हरण पाप नहीं था” – महेश पुजारी महेश पुजारी ने कहा कि रावण ने जानबूझकर सीता हरण किया था ताकि उनके परिवार को मोक्ष मिल सके। उन्होंने इसे पाप नहीं बल्कि मोक्ष का साधन बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रावण का सीता हरण पाप था तो महाभारत में द्रौपदी का चीरहरण क्यों पाप नहीं माना गया। READ MORE : युवक-युवती ने 51 फीट ऊंचे रावण पुतले को आयोजन से पहले ही लगा दी आग…