Chambalkichugli.com

SHEOPUR COLLECTOR’S HEARING : विजयपुर जनसुनवाई में बड़ा एक्शन; दिव्यांग को मौके पर पेंशन, 12 को आवास लाभ

Sheopur Jan Sunwai

HIGHLIGHTS: विजयपुर जनसुनवाई में 84 आवेदन प्राप्त कई मामलों का मौके पर ही हुआ निराकरण दिव्यांग बालक को तुरंत पेंशन स्वीकृत 12 हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ कलेक्टर ने समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश   SHEOPUR COLLECTOR’S HEARING : ग्वालियर। श्योपुर जिले के विजयपुर में मंगलवार को नवागत कलेक्टर शीला दाहिमा की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। बता दें कि कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। BJP DMK alliance : चेन्नई में खड़गे के बयान से सियासी तूफान प्रधानमंत्री पर टिप्पणी और गठबंधन राजनीति को लेकर बढ़ा विवाद दिव्यांग को मौके पर मिली पेंशन स्वीकृति जनसुनवाई में ग्राम सुनवई निवासी दिव्यांग बालक गोलू गौर को तत्काल दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से उसे अब प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन मिलेगी। इस फैसले से परिजनों में राहत देखी गई। Hair Care Tips: झड़ते बालों से छुटकारा पाने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय आवास योजना में 12 हितग्राहियों को मिला लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 नए हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े गए। उनके फंड ट्रांसफर ऑर्डर (FTO) जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कई दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ मिला। SAMRAT CHAUDHRY DELHI VISIT : सीएम बनने के बाद पहली दिल्ली यात्रा में सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार और राज्य विकास पर मंथन अन्य मामलों में भी प्रशासन का त्वरित एक्शन मैदावाली और हरदौलपुरा के मामलों में लंबित किस्तों को जारी करने और दस्तावेज संबंधी कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए गए। वहीं एक मानसिक दिव्यांग बालक के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड को 7 दिनों में पूरा करने के आदेश दिए गए, ताकि उसे पेंशन योजना से जोड़ा जा सके। DATIYA COLLECTOR’S HEARING : दतिया जनसुनवाई में शिकायतों का अंबार, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश कलेक्टर ने दिए सख्त और स्पष्ट निर्देश कलेक्टर शीला दाहिमा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए।  

विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, रामनिवास रावत बने नए MLA

ग्वालियर । ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने यह फैसला बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनाया। अब विजयपुर का नया MLA रामनिवास रावत होंगे। रामनिवास रावत की याचिका में आरोप था कि मुकेश मल्होत्रा ने 2024 के उपचुनाव के नामांकन में अपने खिलाफ दर्ज 6 में से 4 क्रिमिनल केस छिपाए थे। केवल दो केस की जानकारी दी गई थी। हाईकोर्ट ने पाया कि उम्मीदवार ने हलफनामे में आवश्यक जानकारी छिपाई थी, इसलिए उनका चुनाव रद्द कर दिया गया और दूसरे नंबर पर रहे रावत को विजयपुर का MLA घोषित किया गया। इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और विश्वास जताया कि जनता फिर कांग्रेस को भारी वोटों से विजयी बनाएगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने कहा कि केवल कुछ जानकारी गलत दी गई थी, इसका मतलब चुनाव में धांधली नहीं हुई। वे अपील करेंगे और विश्वास है कि मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी। मुकेश मल्होत्रा ने 2 मई 2024 को कांग्रेस जॉइन की थी। इसके पहले वे बीजेपी में सक्रिय रहे और सहारिया प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में वे निर्दलीय उम्मीदवार थे और आदिवासी वोट बैंक के बल पर विजयपुर सीट से 45 हजार वोटों से जीते थे। ग्वालियर हाईकोर्ट ने उपचुनाव में सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया और हलफनामे में जानकारी छिपाने का मामला सामने आने पर जांच की। यह मामला उम्मीदवारों द्वारा हलफनामे में क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने से जुड़ी गंभीर कानूनी चेतावनी साबित हुआ।