HIGHLIGHTS:
- विजयपुर जनसुनवाई में 84 आवेदन प्राप्त
- कई मामलों का मौके पर ही हुआ निराकरण
- दिव्यांग बालक को तुरंत पेंशन स्वीकृत
- 12 हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ
- कलेक्टर ने समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

SHEOPUR COLLECTOR’S HEARING : ग्वालियर। श्योपुर जिले के विजयपुर में मंगलवार को नवागत कलेक्टर शीला दाहिमा की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। बता दें कि कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
दिव्यांग को मौके पर मिली पेंशन स्वीकृति
जनसुनवाई में ग्राम सुनवई निवासी दिव्यांग बालक गोलू गौर को तत्काल दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से उसे अब प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन मिलेगी। इस फैसले से परिजनों में राहत देखी गई।
Hair Care Tips: झड़ते बालों से छुटकारा पाने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
आवास योजना में 12 हितग्राहियों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 नए हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े गए। उनके फंड ट्रांसफर ऑर्डर (FTO) जारी करने के निर्देश भी दिए गए। कई दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ मिला।
अन्य मामलों में भी प्रशासन का त्वरित एक्शन
मैदावाली और हरदौलपुरा के मामलों में लंबित किस्तों को जारी करने और दस्तावेज संबंधी कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए गए। वहीं एक मानसिक दिव्यांग बालक के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड को 7 दिनों में पूरा करने के आदेश दिए गए, ताकि उसे पेंशन योजना से जोड़ा जा सके।
DATIYA COLLECTOR’S HEARING : दतिया जनसुनवाई में शिकायतों का अंबार, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर ने दिए सख्त और स्पष्ट निर्देश
कलेक्टर शीला दाहिमा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए।