Chambalkichugli.com

क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में भव्य रिसेप्शन, शिखर धवन-सोफी समेत पहुंचे सितारे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया है। कुलदीप के परिवार के लोग और करीबी होटल ‘द सेंट्रम’ पहुंच चुके हैं, जहां पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ शामिल हुए। आगमन पर दोनों पर फूलों की बारिश की गई। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल भी लखनऊ आ चुके हैं। रिसेप्शन में शामिल होने वाले VVIP और क्रिकेट सितारेरिसेप्शन शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसमें ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से अधिक मेहमान शामिल होने की संभावना है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस भव्य समारोह में शामिल हो सकती हैं। क्रिकेट जगत और परिवार की मौजूदगीरिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, BCCI और ICC अधिकारी भी उपस्थित रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई VVIP मेहमानों को भी निमंत्रण दिया गया है।

बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट में शामिल होकर बांध सकते हैं समां

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खेमे से एक और खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है। वह 14 मार्च को अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ साथ फेरे लेने जा रहे हैं। उनकी शादी का समारोह मसूरी के सेवॉय होटल में संपन्न होगा। खबर है कि उनकी शादी में शामिल होने क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। रोहित और विराट भी बन सकते हैं समारोह का हिस्साकुलदीप यादव की शादी के लिए पहुंचे रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल को देहरादून हवाई अड्डे स्पॉट किया गया। रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे। अब यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि कुलदीप के स्पेशल दिन पर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी उनकी खुशी में शामिल हो सकते हैं। होटल मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि द सेवॉय होटल के लगभग 80 कमरे बुक कर लिए गए हैं। इसके साथ ही परिवार और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए आस-पास के कई लग्जरी घरों को भी बुक किया गया है। बचपन की दोस्त के साथ कुलदीप लेंगे सात फेरेबचपन में कुलदीप और वंशिका एक दूसरे के दोस्त थे। दोनों मूलत: कानपुर के ही रहने वाले हैं और दोनों के घर में केवल 3 किलोमीटर की दूरी है। जैसे जैसे समय साथ में बीता वह एक दूसरे के इतना करीब आ गए कि अब 14 मार्च को दोनों सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी। पहले ये शादी नवंबर में होने वाली थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब 14 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 17 मार्च को लखनऊ में रिस्पेशन का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।

ODI matches: जनप्रियता का जादू: विराट-रोहित के साथ बढ़ते वनडे मुकाबले

   ODI matches: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का 2026 का अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल पहले से ही काफी व्यस्त है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसे और व्यस्त बनाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ICC क्रिकेट विश्व कप 2027 से पहले टीम इंडिया के वनडे मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि कई विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ पहले से तय वनडे राउंड में अतिरिक्त मैच जोड़ने का अनुरोध किया है। इन देशों ने किया अनुरोध रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड, न्यूजीलैंड क्रिकेट, क्रिकेट आयरलैंड और श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई से वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इन मैचों का असर है कि अतिरिक्त वनडे मैचों से उन्हें आर्थिक रूप से फायदा होगा, क्योंकि भारतीय टीम के मैचों की वैश्विक दर्शकों की संख्या काफी अधिक होती है। रोहित-विराट की वजह से ज़्यादा मांग वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने के पीछे सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली माने जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी अब मुख्य रूप से वनडे फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी लोकप्रियता बहुत ज़्यादा है। इसलिए जब ये खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं तो स्टेडियम में दर्शकों की संख्या और टीवी व्यूअरशिप दोनों बढ़ जाती हैं। इंग्लैंड दौरे में हो सकता है बदलाव फिलहाल भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच होने वाली सीरीज में तीन वनडे और पांच टी20 मैच तय हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के हिसाब से इस शेड्यूल में बदलाव हो सकता है और दो अतिरिक्त वनडे मैच जोड़े जा सकते हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने लंबे करियर में शायद आखिरी बार इंग्लैंड का दौरा कर सकते हैं, इसलिए इस सीरीज को और बड़ा बनाया जा सकता है। श्रीलंका दौरे पर भी बातचीत अगस्त में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसमें एक मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में डे-नाइट हो सकता है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट इस दौरे में भी अतिरिक्त व्हाइट-बॉल मैच जोड़ने के लिए बीसीसीआई से बातचीत कर रहा है। अन्य सीरीज पर भी इसके अलावा बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात में अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ संभावित सीरीज को लेकर भी बनी हुई है। इसी वजह से भारत अपने कार्यक्रम में कुछ अतिरिक्त मैच जोड़ सकता है, जबकि आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के मैचों की संख्या भी अभी तय नहीं है।

T20 WORLD CUP: साहिबजादा फरहान विराट कोहली का 319 रन का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 36 रन दूर

  T20 WORLD CUP: नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। सुपर 8 के इंग्लैंड मुकाबले में 63 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद उनका टूर्नामेंट में कुल रन 283 तक पहुँच गया है। पांच पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ फरहान इस समय टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। अब उनका नजरिया उसी रिकॉर्ड पर टिक गया है जो पिछले 12 साल से अडिग है। यह वह रिकॉर्ड है जो टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का है जिसे विराट कोहली ने 2014 में 319 रन बनाकर स्थापित किया था। फरहान इस ऐतिहासिक आंकड़े से महज 36 रन दूर हैं। इसका मतलब है कि अगर वह अगली पारी में 37 रन बनाते हैं तो नया इतिहास रच सकते हैं। वास्तव में 2014 में ICC Men s T20 World Cup 2014 में कोहली ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। तब से अब तक कई बड़े बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के करीब आए लेकिन किसी ने इसे तोड़ नहीं पाया। 2009 में तिलकरत्ने दिलशान ने 317 रन बनाकर मजबूत चुनौती पेश की थी। 2021 में बाबर आजम 303 रन तक पहुँचे वहीं 2010 में महेला जयवर्धने ने 302 रन बनाए। 2022 में कोहली ने खुद 296 रन बनाए। 2016 में तमीम इकबाल 295 रन तक पहुंचे 2021 में डेविड वार्नर ने 289 रन और उसी साल मोहम्मद रिजवान ने 281 रन बनाए। 2024 में रहमानुल्लाह गुरबाज़ भी 281 रन तक पहुँचे लेकिन कोहली का 319 का रिकॉर्ड अब तक अटूट है। फरहान के सामने चुनौती सिर्फ रन बनाने की नहीं बल्कि परिस्थितियों की भी है। इंग्लैंड से मिली हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह जटिल हो गई है। टीम को सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से जीत हासिल करनी होगी और न्यूजीलैंड की हार की भी उम्मीद करनी होगी। तभी सेमीफाइनल का रास्ता खुलेगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुँचता है तो फरहान के पास रिकॉर्ड तोड़ने का एक और मौका रहेगा। लेकिन यदि टीम बाहर हो जाती है तो श्रीलंका के खिलाफ मैच ही उनका अंतिम अवसर साबित हो सकता है। ऐसे में पूरा दबाव और उम्मीदें फरहान के बल्ले पर टिकी होंगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस पर हैं कि क्या साहिबजादा फरहान 319 का जादुई आंकड़ा तोड़ पाएंगे या फिर विराट कोहली का रिकॉर्ड अगले संस्करण तक सुरक्षित रहेगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और इतिहास रचने की घड़ी बेहद नज़दीक है।

सहवाग बोले- विराट कोहली बनने का मौका कई खिलाड़ियों ने गंवाया, साउथ अफ्रीका से हार पर खूब सुनाया

नई दिल्ली। टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खिलाड़ियों पर कटाक्ष किया और विराट कोहली को याद किया। उन्होंने कहा कि विराट हमेशा मैच को खत्म करने का तरीका जानते थे जबकि कई मौजूदा खिलाड़ी उस जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम रहे। विराट कोहली की याद सहवाग ने बताया टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने 160 के ऊपर तभी चेज किया है जब विराट कोहली ने रन बनाए हैं। वह चाहे 50 60 या 80 रन बनाकर नॉट आउट रहते मैच को खत्म करते थे। लेकिन अब तक इस वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी ने ऐसा नहीं किया।” खिलाड़ियों को मिले थे मौके लेकिन फेल टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक जड़ चुके सहवाग ने कहा कल तिलक वर्मा सूर्यकुमार यादव शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के पास विराट कोहली बनने का मौका था लेकिन किसी ने भी मैच खत्म नहीं किया। किसी को सीखना पड़ेगा कि विराट मैच कैसे खत्म करते थे।”स्ट्राइक रेट से ज्यादा जिम्मेदारी जरूरी सहवाग ने आगे कहा हम स्ट्राइक रेट की बातें करते हैं लेकिन जब आप चेज कर रहे हों तो स्कोरबोर्ड पर रन देखकर खेलना चाहिए। सूर्यकुमार यादव कल दबाव में खेलते दिखे बचाव करते दिखे। ऐसे क्रिकेट से जीत मुश्किल है। थोड़ी फीयरलेस क्रिकेट दिखानी होगी। किसी खिलाड़ी को जिम्मेदारी उठानी होगी।

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: क्या स्टार खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी? अक्षर और राहुल के ग्रेड पर उठे सवाल

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है लेकिन इस बार की लिस्ट ने क्रिकेट पंडितों और प्रशंसकों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। टी20 वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच आई इस घोषणा में सबसे चौंकाने वाला फैसला A+ कैटेगरी को पूरी तरह हटाना रहा। बीसीसीआई के इस नए वर्गीकरण को लेकर अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या प्रदर्शन और अनुभव के बावजूद कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ‘नाइंसाफी’ हुई है? इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में सबसे बड़ा उलटफेर सीनियर खिलाड़ियों के साथ देखने को मिला। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज जो अब केवल चुनिंदा फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं उन्हें ‘ग्रेड-बी’ में डिमोट कर दिया गया है। वहीं बीसीसीआई ने भविष्य की ओर देखते हुए शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ‘ग्रेड-ए’ में जगह दी है। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब तुलना हार्दिक पांड्या केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों से की गई। क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि अगर दो फॉर्मेट खेलने वाले रवींद्र जडेजा ‘ग्रेड-ए’ के हकदार हैं तो केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को ‘ग्रेड-बी’ में क्यों रखा गया है? केएल राहुल लगातार टेस्ट और वनडे टीम का अहम स्तंभ रहे हैं वहीं कुलदीप यादव की फिरकी का जादू तीनों फॉर्मेट में चलता है। बावजूद इसके इन मैच-विनर खिलाड़ियों को शीर्ष कैटेगरी से बाहर रखना समझ से परे नजर आता है। सबसे ज्यादा हैरानी अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह के ग्रेड को लेकर हो रही है। अक्षर पटेल आज की तारीख में भारतीय टीम के लिए ‘थ्री-फॉर्मेट प्लेयर’ हैं और टी20 में टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं फिर भी उन्हें ‘ग्रेड-सी’ में रखा गया है। यही स्थिति अर्शदीप सिंह की है जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे और अब वनडे में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि आखिर अक्षर पटेल को अपना हक पाने के लिए और क्या करना होगा? वहीं यशस्वी जयसवाल मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत जैसे नाम ‘ग्रेड-बी’ में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। ‘ग्रेड-सी’ की लंबी सूची में संजू सैमसन रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं को शामिल कर बीसीसीआई ने अपनी मंशा साफ की है कि वे नए टैलेंट को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। लेकिन सीनियर और ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों के ग्रेड में जो असंतुलन दिख रहा है उसने बीसीसीआई की चयन प्रक्रिया पर बड़े सवालिया निशान लगा दिए हैं।

कोहली-रोहित हुए B कैटेगरी में डिमोशन, A+ हटने के बाद टॉप पर शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में डिमोशन का सामना करना पड़ा है। दोनों अब A+ कैटेगरी से हटकर B कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। इससे पहले कोहली और रोहित सभी फॉर्मेट खेलते हुए A+ कैटेगरी में थे, लेकिन टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यह स्थिति बदल गई। बीसीसीआई ने इस साल A+ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। पहले यह कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए थी जो लगातार तीनों फॉर्मेट खेलते हों, लेकिन अब क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल में कोई खिलाड़ी लगातार तीनों फॉर्मेट नहीं खेल रहा। इसके बाद पुरुष खिलाड़ियों के लिए तीन नई कैटेगरी तय की गई हैं: A, B और C। नई टॉप कैटेगरी (A):शुभमन गिल (टेस्ट और वनडे कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा (टी20 से संन्यास ले चुके हैं) B कैटेगरी:विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (T20I कप्तान), ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर C कैटेगरी:अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़। वेतन का मुद्दा:पिछले स्ट्रक्चर में A+ खिलाड़ियों को सालाना ₹7 करोड़, A को ₹5 करोड़, B को ₹3 करोड़ और C को ₹1 करोड़ मिलती थी। A+ कैटेगरी हटने के बाद नए पेमेंट सिस्टम का विवरण अभी जारी नहीं किया गया है।इस बदलाव के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की कैटेगरी को फॉर्मेट आधारित और उपलब्धता के अनुसार व्यवस्थित किया है, जिससे अब टॉप कैटेगरी में केवल सक्रिय और लगातार फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।

India Vs AUS: रो-को के सामने नतमस्तक हुआ ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 9 विकेट से दी करारी शिकस्त…

India Vs AUS

India Vs AUS : सिडनी वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज में शानदार अंत किया। कप्तान शुभमन गिल के 24 रन पर आउट होने के बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऐसा तूफान मचाया कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड “रो-को” के नाम से गूंज उठा। 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने नाबाद 168 रन की साझेदारी कर भारत को एकतरफा जीत दिलाई। रोहित शर्मा ने 121 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली जबकि विराट कोहली 74 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस जीत के साथ ही रोहित ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक लगाया, वहीं कोहली ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ वनडे इतिहास के दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। कैसा रहा गेंदबाज़ो का प्रदर्शन इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम जो 3 विकेट पर 183 रन पर थी, वह सिर्फ 236 रन पर सिमट गई। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए और आलोचकों को करारा जवाब दिया। भारत के सभी 6 गेंदबाजों ने विकेट झटके, जिनमें वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल शामिल थे। सिडनी में यह मुकाबला शायद आखिरी बार था जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई धरती पर साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, और उन्होंने फैंस को यादगार शाम दी। मैदान में मौजूद करीब 30 हजार भारतीय समर्थक “रो-को शो” का गवाह बने और हर रन पर झूम उठे। READ MORE:  इंदौर की बहू बनेंगी किक्रेटर Smriti Mandhana, टीम इंडिया का 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी वनडे खेलेंगे Virat Kohli और Rohit Sharma, टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा

Virat Kohli और Rohit Sharma

India Vs Australia 3rd ODI Playing: सिडनी में शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे खेला जाएगा, जो टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli ) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है। भारत पहले ही सीरीज 0-2 से गंवा चुका है। अब टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में 7 विकेट से और दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। अगर भारत तीसरा वनडे हारता है तो यह पहली बार होगा जब कंगारू टीम ने भारत को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया होगा। विराट-रोहित का आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा क्यों विराट कोहली (Virat Kohli) अब 36 साल के हैं । रोहित शर्मा 38 साल के हैं। दोनों खिलाड़ी पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फ्यूचर टूर प्रोग्राम के मुताबिक भारत का अगले दो साल तक कोई ऑस्ट्रेलिया दौरा तय नहीं है। यानी अगर दोनों 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते भी हैं, तब भी वे ऑस्ट्रेलिया में इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाएंगे। कोहली का खराब फॉर्म जारी इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने पर्थ में 8 गेंदों पर 0 रन और सिडनी में 4 गेंदों पर 0 रन बनाए हैं। यानी पूरी सीरीज में अब तक उन्होंने 12 गेंदों पर एक भी रन नहीं बनाया है। टीम को उनसे तीसरे वनडे में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। सिडनी में भारत का रिकॉर्ड खराब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने पिछले 9 साल से कोई वनडे नहीं जीता है। भारत की यहां आखिरी जीत 23 जनवरी 2016 को दर्ज की गई थी। उसके बाद से टीम ने लगातार तीन मुकाबले गंवाए हैं। हेड-टु-हेड आंकड़े ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अब तक ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर 56 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 40 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 14 मैच भारत के नाम रहे। दो मैच बिना नतीजे के खत्म हुए। कुल मिलाकर दोनों देशों के बीच 154 वनडे हुए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 86 और भारत ने 58 मैच जीते हैं। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। READ MORE: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को एडिलेड में करारी हार, वनडे सीरीज भी ऑस्ट्रेलिया के नाम

Virat Kohli कभी भी ले सकते हैं संन्यास, यह वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

virat kohli

IND vs AUS: एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया दौरे ने भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli)  के लिए बुरा सपना तैयार कर दिया है। पर्थ के बाद अब अपने पसंदीदा ग्राउंड एडिलेड में भी कोहली बिना खाता खोले आउट हुए। चौथी गेंद पर उनका विकेट गिर गया। यह उनके 17 साल के वनडे करियर में पहला मौका है जब उन्होंने लगातार दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट होना अनुभव किया। पवेलियन लौटते समय कोहली (Virat Kohli) के चेहरे पर निराशा साफ़ नजर आई। स्टैंड्स में बैठे भारतीय फैंस ने अपनी सीट से खड़े होकर उनकी सराहना की। हाथों में दस्ताने थामे विराट ने जिस अंदाज में फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। क्रिकेट विशेषज्ञ मान रहे हैं कि 25 अक्टूबर को सिडनी में होने वाला तीसरा वनडे विराट का अंतिम मैच और करियर का रिटायरमेंट मैच हो सकता है। VIRAT KOHLI GONE FOR HIS SECOND DUCK OF THE SERIES!#AUSvIND | #PlayoftheDay | @BKTtires pic.twitter.com/jqIdvMeX9T — cricket.com.au (@cricketcomau) October 23, 2025   मैच की घटनाओं पर नजर डालें तो, सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज़ गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने विराट को आउट कर दिया। उन्होंने बैकफुट से मिड-विकेट की ओर फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर नहीं लगी और पैड्स को जा लगी। अंपायर ने एलबीडबल्यू के लिए उंगली उठाई। विराट ने रोहित से बात की, लेकिन रिव्यू का उपयोग नहीं किया और सीधे पवेलियन की तरफ लौट गए। इस तरह भारत ने 17 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञ अब चर्चा कर रहे हैं कि क्या विराट कोहली का यह दौरा उनके वनडे करियर का आखिरी अध्याय साबित होगा।