इंग्लैंड में परिवार संग सेटल हो रहे हैं Virat Kohli? भाई को सौंपी करोड़ों की संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी…

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कारण क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी गुरुग्राम स्थित करोड़ों की संपत्ति है। कोहली ने हाल ही में अपनी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम की है, जिसके बाद उनके इंग्लैंड में स्थायी रूप से बसने की अटकलें तेज हो गई हैं। टीम इंडिया के साथ रवाना Virat Kohli पिछले मंगलवार विराट कोहली (Virat Kohli) गुरुग्राम स्थित वजीराबाद तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने DLF फेज़-1 स्थित अपने लग्जरी बंगले और एक फ्लैट की पावर ऑफ अटॉर्नी के कागज़ात पूरे किए। इस दौरान उन्होंने भाई विकास को संपत्ति से जुड़े सभी कानूनी, वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों का अधिकार सौंप दिया। कार्यवाही पूरी होने के बाद कोहली सीधे दिल्ली एयरपोर्ट रवाना हुए, जहां से वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ निकल गए। क्या इंग्लैंड बन गया है विराट का नया घर? सूत्रों के अनुसार, विराट कोहली अब ज़्यादातर समय इंग्लैंड में पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ बिता रहे हैं। खबर है कि अब उनकी मां सरोज कोहली भी उनके साथ वहीं शिफ्ट हो चुकी हैं। पहले वे विकास कोहली के साथ गुरुग्राम में रहती थीं। हालांकि विराट ने अभी तक आधिकारिक रूप से इंग्लैंड में सेटल होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन संपत्ति की GPA सौंपने और लगातार वहीं रहने से यह संभावना प्रबल हो गई है कि लंदन उनका नया स्थायी ठिकाना बन चुका है। GPA क्या होता है? जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) एक कानूनी दस्तावेज है, जिसके ज़रिए व्यक्ति किसी दूसरे को अपनी संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार देता है। अब विकास कोहली को विराट की संपत्तियों को बेचने, किराए पर देने या क़ानूनी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने का पूरा अधिकार मिल गया है। विराट कोहली टेस्ट और T20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 10 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि, वे अभी भी वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वे आखिरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में नजर आए थे।अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के साथ हैं। READ MORE: Virat Kohli की दरियादिली, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा कर जीत लिया फैन्स का दिल…
Virat Kohli की दरियादिली, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसा कर जीत लिया फैन्स का दिल…

Virat Kohli: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, लेकिन रवाना होने से पहले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली ने अपनी दरियादिली से फैन्स का दिल जीत लिया। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैन्स अपने चहेते खिलाड़ियों की झलक पाने पहुंचे थे। इसी दौरान विराट कोहली ने बस में बैठे-बैठे एक फैन को अपना पोस्टर पकड़े देखा। उन्होंने तुरंत उस फैन से पोस्टर मांगा और उस पर ऑटोग्राफ कर दिया। कोहली का यह जेस्चर कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। कोहली की वापसी से उत्साहित फैन्स लंबे समय बाद विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में यूएई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 36 वर्षीय विराट कोहली और 38 वर्षीय रोहित शर्मा दोनों ही करीब छह महीने बाद वनडे फॉर्मेट में उतरने जा रहे हैं। इस सीरीज को दोनों सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अगला वनडे वर्ल्ड कप अब से दो साल बाद होगा। वनडे सीरीज का कार्यक्रम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड और तीसरा व अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में होगा। भारतीय टीम (ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल। READ MORE : महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा…
Virat Kohli Makes a Big Decision: IPL 2026 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास? जानिए पूरा मामला

Virat Kohli IPL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली की हर हलचल अब अहम बन गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है, जिसमें कोहली मैदान पर अपनी कला दिखाएंगे। मगर फैंस के मन में सवाल है कि क्या यह कोहली की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज होगी। IPL में कोहली के कॉन्ट्रैक्ट ने बढ़ाई अटकलें अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में न खेलें, तो कम से कम IPL में उनका जलवा देखने को मिलेगा। हाल ही में विराट कोहली ने अपनी IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे IPL से संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। कोहली ने IPL के नए सीजन से पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया। यूट्यूबर रोहित जुगलान के एक वीडियो में यह दावा किया गया कि कोहली ने इस कॉन्ट्रैक्ट से खुद को अलग कर लिया है। IPL से संन्यास की अटकलें रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के इस कदम के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे धीरे-धीरे IPL से दूरी बनाना शुरू कर सकते हैं। कोहली ने पहले कई बार कहा है कि वे RCB छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में नहीं जाएंगे। यानी या तो वे RCB के साथ खेलेंगे या फिर IPL से ही संन्यास ले लेंगे। कोहली 2008 से RCB का हिस्सा हैं। फैंस की नजर IPL का अगला सीजन मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। प्लेयर रिटेंशन-रिलीज की डेडलाइन 15 नवंबर और मिनी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है। तब तक फैंस विराट के हर एक कदम पर नजर रखेंगे। फिलहाल टीम इंडिया की नीली जर्सी में विराट कोहली फैंस को उनका जलवा दिखाकर थोड़ी राहत दे सकते हैं। READ MORE: एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…
Test Record: ये खिलाड़ी बना भारत का सबसे लंबे समय तक टेस्ट कप्तान, देखें टॉप 5 कप्तानों की पूरी लिस्ट…

Test Record: भारतीय क्रिकेट में कप्तानों की भूमिका हमेशा अहम रही है। टेस्ट क्रिकेट जैसे लंबे फॉर्मेट में कप्तान की सोच और धैर्य टीम की जीत में बड़ा फर्क लाते हैं। ऐसे कई कप्तान हुए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आइए इस लेख में जानते हैं उन भारतीय कप्तानों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों (Test Record) में टीम की कमान संभाली। 1. विराट कोहली (Virat Kohli ) विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 2014 से 2022 तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिनमें भारत ने 40 मुकाबले जीते। उनका जीत प्रतिशत 58.82% रहा। यह किसी भी भारतीय कप्तान के लिए अब तक का सबसे बेहतर रिकॉर्ड है। 2. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni ) एमएस धोनी ने 2008 से 2014 के बीच 60 टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई की। उनकी कप्तानी में टीम ने 27 मैच जीते। वहीं 2009 में पहली बार भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनाया। READ MORE : 22 साल की Kranti Goud ने पाकिस्तान को किया ध्वस्त, गांववालों के ताने झेलकर बनीं भारत की नई स्टार 3. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly ) सौरव गांगुली ने 2000 से 2005 के बीच 49 टेस्ट मैचों (Test Record) में कप्तानी की। उन्होंने 21 मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई। बता दें मैच फिक्सिंग विवाद के बाद टीम को फिर से मजबूत बनाया। 4. मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin ) अजहरुद्दीन ने 1990 से 1999 के बीच 47 टेस्ट मैचों (Test Record) में कप्तानी की। उनकी अगुवाई में भारत ने 14 मैच जीते। अजहर के दौर में भारत ने घरेलू मैदान पर कई शानदार जीतें दर्ज कीं। इसके साथ ही वे 90 के दशक के भरोसेमंद कप्तान माने गए हैं । 5. सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar ) सुनील गावस्कर ने 1976 से 1985 के बीच 47 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। उन्होंने 9 मैच जीते और 30 ड्रॉ रहे। READ MORE : रजत पाटीदार बने मध्यप्रदेश रणजी टीम के कप्तान, देखें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट….
11 मौतें, 92 दिन…विराट कोहली ने बेंगलुरु भगदड़ पर दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Bengaluru Stampede IPL 2025 Parade Tragedy : RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत का जश्न 4 जून को बेंगलुरु में यादगार बनना था, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ ने इस खुशी के मौके को दुख में बदल दिया। भारतीय क्रिकेट टीम और RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इसे फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे दर्दनाक दिन बताया, जिसमें 11 लोगों की मौत और कई प्रशंसकों के घायल होने की खबरें सामने आईं। RCB ने 11 लोगों की मौत पर क्या कहा RCB के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से विराट कोहली ने कहा, “जीवन में कोई भी पल आपको 4 जून जैसी दिल तोड़ने वाली घटना के लिए तैयार नहीं करता। यह हमारी फ्रेंचाइज़ी का सबसे खुशी का दिन होना चाहिए था, लेकिन यह एक त्रासदी में बदल गया।” कोहली ने आगे अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया और उन प्रशंसकों के लिए जो घायल हुए। उनकी हानि अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम सावधानी, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।” RCB की जीत का जश्न कैसे बन गई त्रासदी 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की पहली IPL जीत का जश्न मनाने के लिए करीब 2.5 लाख प्रशंसक जमा हुए थे। सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइज़ी ने फैंस को इस जश्न में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन भारी भीड़ और उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने की वजह से हालात नियंत्रण से बाहर हो गए और भगदड़ की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें : https://chambalkichugli.com/virat-kohli-does-not-come-to-india-for-fitness-test-know-the-board-in-the-circle-of-questions/
फिटनेस टेस्ट के लिए भारत नहीं आए विराट कोहली, सवालों के घेरे में बोर्ड, जानिए क्या है पूरा मामला…

Virat Kohli : नेशनल क्रिकेट अकादमी में भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट दिया है, जिसे पास भी माना जा रहा है। हालांकि, इस दौरान विराट कोहली की गैरमौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि वह टेस्ट के लिए भारत नहीं पहुंचे। टेस्ट स्कोर अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, जिससे पारदर्शिता को लेकर भी चर्चाएं हो रहीं हैं। फिलहाल विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से विशेष अनुमति लेकर यूनाइटेड किंगडम में ही अपना फिटनेस टेस्ट देने की मंजूरी ली है। बता दें खिलाड़ियों ने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट दिया। वहीं कोहली को विदेश में टेस्ट देने की छूट मिली, जिसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। हालांकि विराट कोहली ने अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है, लेकिन उन्हें विदेश में टेस्ट देने की जो विशेष छूट मिली। क्रिकेट जगत में यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सभी खिलाड़ियों के लिए नियम एक जैसे हैं, या कुछ खास नामों को अलग सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में बीसीसीआई की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी बहस तेज़ होना तय है। कोहली को मिली विशेष छूट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां रोहित शर्मा, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज जैसे प्रमुख खिलाड़ियों ने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिटनेस टेस्ट दिए और सफलतापूर्वक पास भी किए, वहीं विराट कोहली ने यह टेस्ट लंदन में दिया। इस विशेष छूट को कुछ हलकों में भेदभाव के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट किया गया है कि कोहली का टेस्ट बोर्ड की निगरानी में ही संपन्न हुआ था। अधिकांश खिलाड़ियों ने दिया टेस्ट भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने अपना फिटनेस टेस्ट पूरा कर लिया है। चोट के चलते कुछ खिलाड़ी अब तक टेस्ट नहीं दे पाए हैं। वहीं, भारत की टी20 टीम एशिया कप के लिए यूएई रवाना होने को तैयार है। गौरतलब है कि विराट कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह पहले ही टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। जल्द होगा पंत और जडेजा का टेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का फिटनेस टेस्ट इसी महीने प्रस्तावित है। खिलाड़ियों की फिटनेस का मूल्यांकन बेसिक स्ट्रेंथ टेस्ट और यो-यो टेस्ट स्कोर के आधार पर किया जा रहा है। कोहली को मिली विदेश में टेस्ट की अनुमति रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने विदेश में फिटनेस टेस्ट कराने की अनुमति नहीं मांगी थी। कोहली को BCCI से इस संबंध में विशेष छूट दी गई थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या भविष्य में अन्य खिलाड़ियों को भी ऐसी ही छूट मिलेगी या यह फैसला केवल विशिष्ट खिलाड़ियों तक ही सीमित रहेगा। यह भी पढ़ें : https://chambalkichugli.com/mitchell-starc-took-retirement-from-t20-international-cricket-in-2024-know-the-real-reason-for-this/