Chambalkichugli.com

GWALIOR JIWAJI DEGREE SCAME: व्यापमं के बर्खास्त छात्रों को बांटी MBBS डिग्री? GRMC में लोकायुक्त जांच शुरू

JIWAJI MBBS DEGREE SCAME

HIGHLIGHTS: व्यापमं केस में बर्खास्त छात्रों को डिग्री देने का आरोप लोकायुक्त भोपाल और ग्वालियर ने शुरू की जांच डीन, रजिस्ट्रार समेत कई अधिकारी जांच के घेरे में वायरल ऑडियो में ‘पेंडिंग केस’ निपटाने की बात पूर्व छात्र की शिकायत के बाद खुला मामला   GWALIOR JIWAJI DEGREE SCAME: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) और जीवाजी यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। व्यापमं कांड में साल 2017 में बर्खास्त किए गए MBBS छात्रों को कथित रूप से डिग्रियां देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बता दें कि यूनिवर्सिटी ने इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति की और नियमों को नजरअंदाज कर डिग्रियां जारी कर दीं। एमपी में आज 8 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में बढ़ेगी गर्मी लोकायुक्त ने मांगे दस्तावेज मामले की शिकायत मिलने के बाद अब लोकायुक्त भोपाल और ग्वालियर ने जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त ने मेडिकल कॉलेज और जीवाजी यूनिवर्सिटी से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। इस जांच के दायरे में कॉलेज के डीन, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और कई प्रशासनिक अधिकारी आ गए हैं। हीटवेव और बाढ़ से निपटने के लिए अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग… दिए ये निर्देश पूर्व छात्र की शिकायत से खुला मामला इस पूरे मामले की शिकायत पूर्व मेडिकल छात्र संदीप लहारिया ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2006 से 2010 के बीच के 25 छात्रों को व्यापमं कांड में नाम आने के बाद न्यू हाई पॉवर एक्शन कमेटी ने बर्खास्त कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें बाद में MBBS की डिग्रियां दे दी गईं। शिकायत राज्यपाल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी भेजी गई थी। फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, अहमदाबाद की ये 6 जगहें बना देंगी सफर यादगार वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मामले में एक वायरल ऑडियो ने नया मोड़ ला दिया। ऑडियो में मेडिकल कॉलेज की छात्र शाखा के तत्कालीन प्रभारी बाबू प्रशांत चतुर्वेदी कथित रूप से ‘पुराने केस’ निपटाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य ऑडियो में वह माफी मांगते और खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

MBBS Degree Scam : व्यापमं कांड में बड़ा खुलासा, बर्खास्त छात्रों को मिली एमबीबीएस डिग्री

MBBS Degree Scam

HIGHLIGHTS” बर्खास्त छात्रों को एमबीबीएस डिग्री देने का आरोप कॉलेज कर्मचारी पर 16 लाख रुपए लेने के आरोप ऑडियो क्लिप से खुला बड़ा विवाद व्यापमं कांड से जुड़ा पुराना मामला सीबीआई कोर्ट में मामला पहले से लंबित MBBS Degree Scam : मध्यप्रदेश। ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि आरोप है कि छात्र शाखा (यूजी) प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह ने व्यापमं कांड में बर्खास्त छात्रों को बिना बहाली, बिना उपस्थिति और बिना परीक्षा के ही एमबीबीएस डिग्रियां जारी कर दीं। मध्य प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, तापमान 6 डिग्री तक चढ़ने का अनुमान ऑडियो से खुलासा, 16 लाख रुपए के आरोप मामले में एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें प्रशांत चतुर्वेदी एक बर्खास्त छात्र से बातचीत करते हुए सफाई देते नजर आ रहे हैं। इसी बातचीत में 16-16 लाख रुपए लेकर डिग्री देने जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है। होर्मुज से जहाजों पर 20 लाख डॉलर टोल की खबर पर मचा हड़कंप, भारत पर टैक्स को लेकर सरकार ने दिया जवाब पूर्व छात्र की शिकायत से मचा हड़कंप पूर्व छात्र संदीप लहारिया ने इस पूरे मामले की शिकायत राज्यपाल से लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन तक की है। उनका आरोप है कि जीवाजी विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा किया गया है। स्कूल में तीन बार फेल हुए थे अक्षय कुमार, दोस्त ने खोले बचपन के राज व्यापमं कांड से जुड़ा पुराना मामला यह पूरा मामला 2006 से 2010 के बीच हुए व्यापमं प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें करीब 150 छात्रों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। जांच के बाद 30 से अधिक एमबीबीएस छात्रों को बर्खास्त किया गया था, लेकिन अब उन्हीं में से कुछ को डिग्री दिए जाने का दावा सामने आया है। जांच और सवालों के घेरे में व्यवस्था मामले की जांच के लिए 2017 में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्तगी हुई थी। अब सवाल उठ रहे हैं कि बिना परीक्षा और उपस्थिति के डिग्री कैसे जारी हुई, और क्या उस समय की लोकेशन और सीसीटीवी रिकॉर्ड की जांच की गई थी या नहीं।