Chambalkichugli.com

MP : मालवा-निमाड़ में भीषण गर्मी का कहर, 11 जिलों में लू का अलर्ट, रतलाम सबसे गर्म शहर

भोपाल । मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मालवा-निमाड़ क्षेत्र समेत इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिले अगले चार दिनों तक लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी भोपाल में सुबह से बादल छाए रहने के बावजूद उमस और गर्मी बनी हुई है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने दोहरे रंग दिखाए। कहीं तेज लू चली तो कहीं आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। निमाड़ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि रतलाम में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।चक्रवात और टर्फ से बदला मौसमIMD के मुताबिक प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में मौसम बदला। बालाघाट, सिवनी, दतिया, टीकमगढ़, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा और रायसेन में दिनभर तेज गर्मी रही, लेकिन शाम होते-होते कई जगहों पर बारिश और आंधी का असर देखने को मिला। निवाड़ी और बालाघाट में ओलावृष्टि भी हुई। भोपाल में दिन के समय बादल और धूप का मिला-जुला असर रहा, जबकि रात में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।रतलाम में लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड गर्मीमंगलवार को रतलाम लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा धार में 44.5 डिग्री, श्योपुर और शाजापुर में 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। खरगोन में 43.6 डिग्री, गुना में 43.3 डिग्री और सागर में 43.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं प्रदेश के बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। इंदौर में 43.6 डिग्री, भोपाल में 42.6 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और ग्वालियर में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।आज इन जिलों में लू का अलर्टबुधवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, देवास, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, मंदसौर, नर्मदापुरम, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, सतना, शहडोल और सागर समेत कई जिलों में तेज गर्मी का असर बना रहेगा। मई में 11 दिन तक बदला रहा मौसमप्रदेश में 30 अप्रैल से शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर 10 मई तक जारी रहा। कभी पश्चिमी विक्षोभ तो कभी चक्रवात और टर्फ सिस्टम के असर से प्रदेश में लगातार मौसम बदला। मई के 12 दिनों में से 11 दिन कहीं न कहीं बारिश, आंधी या ओलावृष्टि दर्ज की गई। हालांकि बुधवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

MP में आंधी-बारिश से बदला मौसम, कई शहरों में लुढ़का पारा, आज भी 21 जिलों में चेतावनी जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने मिजाज बदला हुआ है। आंधी और बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को रीवा का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जबकि ग्वालियर, नौगांव, सीधी और सतना में भी मौसम अपेाकृत ठंडा बना रहा। कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दूसरी ओर भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत प्रदेश के 34 जिलों में गर्मी का असर जारी रहेगा। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास बने रहने का अनुमान है। इन जिलों में हुई बारिशगुरुवार को नर्मदापुरम, टीकमगढ़ और श्योपुर में बारिश दर्ज की गई। वहीं ग्वालियर-चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के कई हिस्सों में बादल छाने और आंधी चलने का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम बदलने की वजहमौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश में फिलहाल दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इनमें एक प्रदेश के मध्य भाग में और दूसरा ऊपरी हिस्से में बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ लाइन पूर्वी हिस्से से गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश और आंधी की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि 10 और 11 मई से प्रदेश में फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं और तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

एमपी में आज 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। तेज गर्मी की जगह अब आंधी, बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अगले चार दिनों यानी 7 मई तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 6 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में आज ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसके चलते यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कारण कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर मई में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार महीने की शुरुआत ही बदले हुए मौसम के साथ हुई है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है।

GWALIOR TIGRA DAM: बरगी हादसे के बाद ग्वालियर प्रशासन अलर्ट; तिघरा डैम पर सख्त जांच, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

GWALIOR TIGRA DAM

HIGHLIGHTS: तिघरा बोट क्लब का प्रशासन ने किया निरीक्षण लाइफ जैकेट अनिवार्य, बिना जैकेट प्रवेश पर रोक मौसम अलर्ट सिस्टम को किया जा रहा मजबूत रेस्क्यू और इमरजेंसी प्लान की समीक्षा कई विभागों की संयुक्त टीम रही मौजूद   GWALIOR TIGRA DAM: ग्वालियर। जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे मध्य प्रदेश को झकझोर दिया है। तेज आंधी के चलते क्रूज डूबने से नौ लोगों की मौत के बाद प्रशासन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इस घटना के बाद प्रदेशभर के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पेंटागन का 7 बड़ी टेक कंपनियों से एआई समझौता, सैन्य रणनीति में होंगे बड़े बदलाव, भारत के लिए भी अवसर तिघरा डैम पर प्रशासन एक्शन मोड में ग्वालियर के प्रसिद्ध तिघरा जलाशय पर प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर एक संयुक्त टीम ने बोट क्लब का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए। दिल की बीमारी अब महिलाओं के लिए भी बड़ा खतरा, हल्के संकेतों को न करें नजरअंदाज सुरक्षा मानकों की सख्त जांच निरीक्षण के दौरान लाइफ जैकेट की उपलब्धता, बोट संचालन के नियम और यात्रियों की संख्या नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइफ जैकेट किसी भी पर्यटक को नाव में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही मौसम से जुड़े अलर्ट सिस्टम को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए। वैदिक घड़ी ने रचा नया कीर्तिमान, 78 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची भारतीय कालगणना की पहचान इमरजेंसी प्लान और समन्वय पर जोर आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और स्टाफ की ट्रेनिंग की भी समीक्षा की गई। एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ASHOKNAGAR COLLECTOR INSPECTION: अशोकनगर कलेक्टर ने देर रत उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण; गेहूं खुले में न रखने के दिए निर्देश

COLLECTOR SAKET MALVIYA

HIGHLIGHTS: कलेक्टर ने आंधी-बारिश के बीच किया औचक निरीक्षण खुले में गेहूं रखने पर सख्त रोक के निर्देश किसानों से सीधे बातचीत कर समस्याएं सुनीं उपार्जन केंद्र पर छाया और पानी की व्यवस्था के निर्देश खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट   ASHOKNAGAR COLLECTOR INSPECTION: ग्वालियर। अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय नवीन कृषि उपज मंडी स्थित उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण किया। बता दें की उन्होंने खुले में गेंहू न रखने के निर्देश दिए, साथ ही किसानों के लिए उचित व्यवस्था करने को भी कहा। Apple में बड़ा बदलाव! टिम कुक बनेंगे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, 2026 में 12+ नए प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी तेज़ आंधी-बारिश में किया निरिक्षण कलेक्टर मालवीय उस समय केंद्र पहुंचे जब तेज बारिश हो रही थी। अचानक बदले मौसम को देखते हुए उन्होंने उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं गेहूं की बोरियां खुले में तो नहीं रखी गई हैं। जबलपुर क्रूज हादसा: पानी में फंसे यात्री को स्थानीय युवक ने जोखिम लेकर बचाया, मानवता की मिसाल कायम किसानों से की चर्चा मौके पैर मौजूद किसानों से उन्होंने चर्चा की और उनकी समस्याएं भी सुनी। बताया जा रहा है की उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर छाया और पिने के पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने ये भी कहा कि खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। हाईवे पर मातम: धार में भीषण दुर्घटना से उजड़े कई घर, 16 की मौत से गूंजा दर्द.. बारिश में अनाज ख़राब होने के आसार गौरतलब है की इस समय जिले के कई उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी का कार्य जारी है। अचानक हो रही लगातर बारिश के चलते अनाज खराब होने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।  

Heat wave Alert: एमपी में गर्मी का कहर, सबसे ज्‍यादा तप रहे खजुराहो-नौगांव, आज कई जिलों में लू की चेतावनी

 Heat wave Alert: भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। सुबह होते ही सूरज की तपिश तेज हो जाती है और दोपहर तक हालात और भी ज्यादा गर्म हो जाते हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर और उज्जैन सहित 20 से अधिक जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। हीट वेव का अलर्ट जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार और अलीराजपुर शामिल हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने की संभावना है। फिलहाल छतरपुर जिला सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है, जहां खजुराहो और नौगांव में तापमान सबसे ऊंचा दर्ज किया जा रहा है। England League: स्टेडियम ऑफ लाइट में फॉरेस्ट का कहर सुंदरलैंड की यूरोप उम्मीदों को बड़ा झटका खजुराहो सबसे गर्म शुक्रवार को खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा करीब 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.9 डिग्री, नौगांव में 43.5 डिग्री और रतलाम में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सतना और टीकमगढ़ में 42.8 डिग्री, दमोह में 42.6 डिग्री, मंडला और रीवा में 42.5 डिग्री, जबकि धार, सीधी और रायसेन में 42.4 डिग्री तापमान रहा। दतिया और नर्मदापुरम में 42.3 डिग्री तथा श्योपुर और शाजापुर में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। मलाजखंड, उमरिया और खरगोन में तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। Health Alert: पानी पीने के बाद भी नहीं बुझ रही प्यास? शरीर दे रहा है गंभीर बीमारी का संकेत बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, महीने के अंत में मौसम कुछ राहत दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो सकता है।

GWALIOR HEAT WAVE : भीषण गर्मी का कहर, ग्वालियर बना प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर; पारा 42.5°C पार

GWALIOR HEAT WAVE

HIGHLIGHTS: ग्वालियर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर अधिकतम तापमान पहुंचा 42.5 डिग्री रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा एक्सपर्ट्स ने पानी ज्यादा पीने की सलाह दी GWALIOR HEAT WAVE : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। बता दें कि सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। खजुराहो 43 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मंगलवार को सुबह से ही तापमान 31 डिग्री पहुंच गया, जिससे दिन की शुरुआत ही तपिश के साथ हुई। शरीर का तापमान संतुलित रखने वाला नेचुरल ड्रिंक: लस्सी के फायदे और सही समय रातें भी हो रहीं गर्म मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। लगातार बढ़ता तापमान इस बात का संकेत है कि गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद कम है। ग्वालियर-चंबल में तापमान ग्वालियर: 42.5°C (दिन) | 23.3°C (रात) मुरैना: 43–44°C (तेज लू और अत्यधिक गर्मी) भिंड: 41–42°C (लू का असर जारी) दतिया: 40–41°C (गर्म और शुष्क मौसम) शिवपुरी: 41–42°C (तेज धूप और गर्म हवाएं) इन सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जिससे पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में हीटवेव जैसी स्थिति है। घर या ऑफिस कहीं भी करें ‘एंकल मूवमेंट’, टखनों के दर्द और जकड़न से मिलेगा तुरंत आराम दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर 12 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी भीड़ कम हो गई है, जिससे व्यापार पर असर दिख रहा है। बुजुर्ग और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और खुले में काम करने वाले मजदूरों पर देखा जा रहा है। लू लगने का खतरा बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। Apple में बड़ा बदलाव की चर्चा: Tim Cook के बाद John Ternus बन सकते हैं नए CEO प्रशासन और मौसम विभाग अलर्ट मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और धूप से बचाव की सलाह दी है। प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट पर रखा है ताकि लू से प्रभावित लोगों को तुरंत उपचार मिल सके।

GWLIOR HEAVY RAINFALL : ग्वालियर में तेज़ बारिश के साथ गिरे ओले, भोपाल IMD ने जारी किया था अलर्ट !

GWALIOR RAIN FALL

HIGHLIGHTS: ग्वालियर-चंबल अंचल में 4 अप्रैल को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि तेज आंधी और तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया सड़क यातायात और दैनिक गतिविधियों में व्यवधान वीडियो रिपोर्ट में ओलों की बरसात दिखी GWLIOR HEAVY RAINFALL : ग्वालियर। 4 अप्रैल को ग्वालियर-चंबल अंचल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। बता दें कि तेज आंधी और तूफान के साथ हुई बारिश ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित किया। कुछ स्थानों पर ओलों की बरसात हुई, जिनकी वीडियो रिपोर्ट भी सामने आई है। Vastu Tips: शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को करें ये आसान उपाय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने संभाग के कई जिलों में आगामी समय में तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने नागरिकों से सड़क मार्ग पर सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल: हवा और जमीन पर हमला करने वाला बहु भूमिका फाइटर जनजीवन पर असर तेज बारिश और ओलों के कारण कई जगहों पर पानी भराव और यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को सुबह और दोपहर के समय बाहर जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अचानक मौसम में बदलाव से शहर में हल्की ठंडक का माहौल बना है, लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ है। Dhurandhar के ‘रहमान डकैत’ रोल पर हुआ ड्रामा! तीन स्टार्स ने कहा ‘ना’, कास्टिंग डायरेक्टर ने सब बताया तापमान में गिरावट का अनुमान भारी बारिश और ओले के कारण इलाके के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यहाँ देखें वीडियो…  

एमपी में बदला मौसम का मिजाज: कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर, 34 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। गुरुवार को 15 से अधिक जिलों में मौसम ने करवट ली जहां कहीं ओले गिरे तो कहीं बारिश दर्ज की गई।राजधानी भोपाल में देर रात करीब 1 बजे और शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने ग्वालियर जबलपुर सहित 34 जिलों में ओले और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ प्रदेश के मध्य हिस्से में सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों के दौरान सिवनी मंडला बालाघाट दतिया निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा अन्य 28 जिलों में बिजली गिरने गरज-चमक तेज आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं।गुरुवार को ऐसा रहा मौसम का असर गुरुवार रात अचानक मौसम बदला और कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी चली। कुछ स्थानों पर ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।धार में गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका धार जिले में रात करीब 10:35 बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। बेमौसम बारिश से खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। आगर मालवा में धूल भरी आंधी के बाद बारिश गुरुवार रात करीब 8 बजे आगर मालवा में तेज धूल भरी आंधी चली जिसके बाद बिजली की गड़गड़ाहट के साथ लगभग 45 मिनट तक बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली लेकिन जनजीवन प्रभावित रहा।दमोह में बिजली आपूर्ति बाधित दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में रात साढ़े आठ बजे करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे पहले चली आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। मऊगंज और शुजालपुर में भी असर मऊगंज में शुक्रवार सुबह गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं शुजालपुर में रात में दो बार तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक बढ़ी। कटाई के लिए तैयार फसलों को बचाने के लिए हार्वेस्टर मशीन की मांग अचानक बढ़ गई है। 22 मार्च से नया सिस्टम होगा सक्रिय मौसम वि‍भाग के अनुसार 22 मार्च से प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा जो उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। हालांकि यह मौजूदा सिस्टम जितना प्रभावी नहीं होगा। अगले 1-2 दिनों में स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है।