Chambalkichugli.com

ASHOKNAGAR COLLECTOR INSPECTION: अशोकनगर कलेक्टर ने देर रत उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण; गेहूं खुले में न रखने के दिए निर्देश

COLLECTOR SAKET MALVIYA

HIGHLIGHTS:

  • कलेक्टर ने आंधी-बारिश के बीच किया औचक निरीक्षण
  • खुले में गेहूं रखने पर सख्त रोक के निर्देश
  • किसानों से सीधे बातचीत कर समस्याएं सुनीं
  • उपार्जन केंद्र पर छाया और पानी की व्यवस्था के निर्देश
  • खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट

 

COLLECTOR SAKET MALVIYA
COLLECTOR SAKET MALVIYA

ASHOKNAGAR COLLECTOR INSPECTION: ग्वालियर। अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय नवीन कृषि उपज मंडी स्थित उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण किया। बता दें की उन्होंने खुले में गेंहू न रखने के निर्देश दिए, साथ ही किसानों के लिए उचित व्यवस्था करने को भी कहा।

Apple में बड़ा बदलाव! टिम कुक बनेंगे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, 2026 में 12+ नए प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी

तेज़ आंधी-बारिश में किया निरिक्षण

कलेक्टर मालवीय उस समय केंद्र पहुंचे जब तेज बारिश हो रही थी। अचानक बदले मौसम को देखते हुए उन्होंने उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं गेहूं की बोरियां खुले में तो नहीं रखी गई हैं।

जबलपुर क्रूज हादसा: पानी में फंसे यात्री को स्थानीय युवक ने जोखिम लेकर बचाया, मानवता की मिसाल कायम

किसानों से की चर्चा

मौके पैर मौजूद किसानों से उन्होंने चर्चा की और उनकी समस्याएं भी सुनी। बताया जा रहा है की उन्होंने उपार्जन केंद्रों पर छाया और पिने के पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने ये भी कहा कि खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

हाईवे पर मातम: धार में भीषण दुर्घटना से उजड़े कई घर, 16 की मौत से गूंजा दर्द..

बारिश में अनाज ख़राब होने के आसार

गौरतलब है की इस समय जिले के कई उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी का कार्य जारी है। अचानक हो रही लगातर बारिश के चलते अनाज खराब होने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *