मध्य प्रदेश का महाबजट तैयार, 4.70 लाख करोड़ के करीब आकार; 18 फरवरी को विधानसभा में होगा पेश

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार इस बार राज्य का बजट आकार करीब 4.70 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 4.21 लाख करोड़ रुपये के बजट से लगभग 12 प्रतिशत अधिक होगा। बजट 18 फरवरी को विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश की आर्थिक दिशा और विकास की प्राथमिकताएं स्पष्ट होंगी। बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बजट का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। बैठक में विकास योजनाओं वित्तीय अनुशासन और दीर्घकालिक आर्थिक रणनीति पर विशेष चर्चा हुई। सरकार इस बार राजकोषीय घाटा नियंत्रित रखने पर खास जोर दे रही है ताकि राज्य की वित्तीय स्थिति संतुलित और मजबूत बनी रहे। वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विकास की रफ्तार बनाए रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती और प्राथमिकता दोनों है। सूत्रों के मुताबिक इस बार पूंजीगत व्यय कैपिटल एक्सपेंडिचर में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। इसका सीधा असर बुनियादी ढांचे के विकास पर पड़ेगा। सड़क पुल सिंचाई परियोजनाएं शहरी अधोसंरचना शिक्षा संस्थानों का विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर बड़े निवेश की तैयारी है। सरकार का मानना है कि पूंजीगत निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे और निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान बजट प्रस्तुति के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होगी। यह बजट मोहन यादव सरकार का तीसरा प्रमुख बजट माना जा रहा है जिससे जनता और विभिन्न वर्गों को काफी उम्मीदें हैं। सरकार के संकेत हैं कि इस बजट में किसान कल्याण योजनाओं को मजबूती दी जाएगी। कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधार सिंचाई विस्तार और समर्थन मूल्य से जुड़ी व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण लाड़ली बहना जैसी योजनाओं के लिए प्रावधान बढ़ने की संभावना है। युवाओं के लिए कौशल विकास स्टार्टअप प्रोत्साहन और सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने जैसे कदम भी बजट का हिस्सा बन सकते हैं। ग्रामीण विकास पेयजल बिजली और आवास योजनाओं के लिए भी पर्याप्त राशि आवंटित किए जाने की उम्मीद है। सरकार का दावा है कि यह बजट विकास और वित्तीय अनुशासन के संतुलन का मॉडल पेश करेगा और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा। अब निगाहें 18 फरवरी पर टिकी हैं जब विधानसभा में इस ‘महाबजट का औपचारिक ऐलान होगा।
MP Ladli Behna Yojana Update: लाड़ली बहना योजना में बड़ा ऐलान, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाई राशि…

MP Ladli Behna Yojana Update: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। भाई दूज के मौके पर सीएम ने 1.26 करोड़ बहनों के बैंक खातों में 250 रुपए की किस्त ट्रांसफर की और कहा कि अब बहनों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 1.26 करोड़ बहनों का भाई होना मामूली बात नहीं है। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। बहनें दो परिवारों (मायका और ससुराल) को संभालती हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने बहनों के लिए कोई योजना शुरू नहीं की, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग कहते हैं कि बहनें इस राशि का गलत इस्तेमाल करती हैं, उन्हें अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए। लोकतंत्र तब मजबूत होता है जब भाई-बहन का रिश्ता मजबूत हो। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया। इसमें मंत्री निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, राकेश शुक्ला, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, विष्णु खत्री, महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मौजूद रहे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत 44,917.92 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं। नवंबर से नई राशि के रूप में हर पात्र बहन को एक साथ 1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे, जिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च आएगा। READ MORE: किसानों को 0% ब्याज पर 3 लाख तक ऋण, अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड…
Ladli Behna Yojana: दिवाली के बाद फिर खुश होंगी MP की लाड़ली बहनें, भाई दूज पर मिलेगा ये तोहफा…

Ladli Behna Yojana : भोपाल। मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए दिवाली के बाद खुशखबरी आने वाली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की एक और किस्त ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर में महिलाओं के खातों में दो बार पैसे पहुंचेंगे । दिवाली के बाद मिलेगा गिफ्ट हाल ही में महिलाओं के खातों में 29वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अब पुष्टि की है कि भाई दूज के मौके पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस तरह कुल राशि 1500 रुपये प्रति माह कर दी गई है। सीएम मोहन यादव ने निभाया वादा 12 अक्टूबर को श्योपुर से सीएम मोहन यादव ने 12.6 करोड़ महिलाओं के खातों में 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि भाई दूज से ही हर लाभार्थी को 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि यह राशि आगे चलकर और बढ़ाई जाए ताकि बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके। अगस्त में भी मिला था बोनस अगस्त महीने में भी महिलाओं को 1500 रुपये मिले थे, जिसमें 1250 रुपये बेस अमाउंट और 250 रुपये राखी गिफ्ट शामिल थे। मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि 2028 तक योजना की राशि 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचा दी जाएगी। विकास कार्यों के साथ जारी हुई 29वीं किस्त श्योपुर से जारी 29वीं किस्त के दौरान सीएम ने 98.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। READ MORE: बालाघाट में चावल में मिलाया जा रहा खतरनाक केमिकल, स्वाद बढ़ाने के नाम पर चल रहा बड़ा खेल