DATIYA RAPE CASE: दतिया में कट्टा दिखाकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, 5 दिन बाद शिकायत

HIGHLIGHTS: रात 3 बजे घर में घुसा पड़ोसी आरोपी मौसम रावत कट्टा दिखाकर भाई की जान से मारने की धमकी माता-पिता के बाहर होने का फायदा उठाया डर के कारण 5 दिन तक चुप रही पीड़िता पुलिस ने दर्ज किया POCSO एक्ट का मामला DATIYA RAPE CASE: मध्यप्रदेश। दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 मई की रात करीब 3 बजे 17 वर्षीय किशोरी के साथ जघन्य वारदात सामने आई है। जहां पड़ोसी युवक मौसम रावत घर में घुस आया जब किशोरी के माता-पिता गांव से बाहर थे। आरोपी ने किशोरी का गला दबाया और सिर पर कट्टा रखकर उसे और उसके भाई को मारने की धमकी दी। टेलीकॉम दिग्गज में नई पीढ़ी की एंट्री का रास्ता साफ: मित्तल ने 10 साल की उत्तराधिकार योजना का संकेत दिया कट्टे की नोक पर दुष्कर्म धमकी के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता डर के मारे चुप रही। सुबह उसने अपने भाई को घटना बताई लेकिन माता-पिता के लौटने तक किसी को कुछ नहीं बताया। 12 मई को माता-पिता के घर आने के बाद किशोरी ने मां को पूरी बात बताई और परिवार थाने पहुंचा। सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बदलाव: भारत में इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग तेजी से बढ़ने के संकेत पांच दिन बाद दर्ज हुई शिकायत परिवार ने गोराघाट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मौसम रावत के खिलाफ आईपीसी और POCSO एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए छानबीन कर रही हैं। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच और काउंसलिंग दी जा रही है।
दहेज के लिए प्रताड़ना: महिला से मारपीट, पति समेत ससुराल पक्ष पर केस

नई दिल्ली। करनवास थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजपुरा निवासी महिला की शादी करीब तीन वर्ष पहले नरसिंहगढ़ के लकड़िया गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला पर दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर दबाव बना रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह मांग पूरी नहीं कर पाती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आखिरकार पुलिस की शरण ली। थाना प्रभारी संगीता शर्मा के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बढ़ते दहेज उत्पीड़न के मामलेयह घटना एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीति की गंभीरता को उजागर करती है। कानून सख्त होने के बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। पीड़िता को न्याय की उम्मीदपीड़िता को अब पुलिस जांच से न्याय की उम्मीद है। वहीं, प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
MP GANGRAPE NEWS: होटल में दरिंदगी: बीयर में घुला था ‘नशा’ और मन में ‘पाप’, छिंदवाड़ा में युवती के साथ जान-पहचान वालों ने किया गैंगरेप!

MP GANGRAPE NEWS: छिंदवाड़ा /मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने दोस्ती के पवित्र रिश्ते पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। यहाँ 23 साल की एक युवती के साथ उसके ही जान-पहचान वाले दो युवकों ने न सिर्फ विश्वासघात किया, बल्कि नशे की हालत का फायदा उठाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है जब आरोपियों ने पार्टी करने का लालच देकर युवती को अपने जाल में फंसाया। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक युवती को पार्टी करने के बहाने अलका टॉकीज के समीप स्थित अंबर होटल ले गए थे। युवती उन दोनों को पहले से जानती थी, इसलिए उसने उन पर भरोसा किया और साथ चली गई। होटल पहुँचने के बाद आरोपियों ने उसे बीयर पिलाई। युवती का आरोप है कि बीयर पीने के बाद वह बेसुध होने लगी और उसकी इसी हालत का फायदा उठाते हुए दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की यह कहानी तब सामने आई जब युवती की एक परिचित महिला को मामले की भनक लगी और वह आनन-फानन में होटल पहुँची। परिचित महिला पीड़िता को लेकर तुरंत कोतवाली थाने पहुँची, लेकिन उस वक्त युवती इस कदर नशे में थी कि पुलिस के लिए उसका बयान दर्ज करना नामुमकिन था। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे प्राथमिक इलाज और रिकवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को जब युवती की स्थिति में सुधार हुआ और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी हुई, तब जाकर पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे नामक दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, घटना में शामिल दूसरा आरोपी अतुल घोरसे अभी भी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि कैसे जान-पहचान वाले लोग ही रक्षक की जगह भक्षक बन रहे हैं। फिलहाल, छिंदवाड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई तेज़ कर दी है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।