HIGHLIGHTS:
- रात 3 बजे घर में घुसा पड़ोसी आरोपी मौसम रावत
- कट्टा दिखाकर भाई की जान से मारने की धमकी
- माता-पिता के बाहर होने का फायदा उठाया
- डर के कारण 5 दिन तक चुप रही पीड़िता
- पुलिस ने दर्ज किया POCSO एक्ट का मामला
DATIYA RAPE CASE: मध्यप्रदेश। दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 मई की रात करीब 3 बजे 17 वर्षीय किशोरी के साथ जघन्य वारदात सामने आई है। जहां पड़ोसी युवक मौसम रावत घर में घुस आया जब किशोरी के माता-पिता गांव से बाहर थे। आरोपी ने किशोरी का गला दबाया और सिर पर कट्टा रखकर उसे और उसके भाई को मारने की धमकी दी।
कट्टे की नोक पर दुष्कर्म
धमकी के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता डर के मारे चुप रही। सुबह उसने अपने भाई को घटना बताई लेकिन माता-पिता के लौटने तक किसी को कुछ नहीं बताया। 12 मई को माता-पिता के घर आने के बाद किशोरी ने मां को पूरी बात बताई और परिवार थाने पहुंचा।
सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बदलाव: भारत में इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग तेजी से बढ़ने के संकेत
पांच दिन बाद दर्ज हुई शिकायत
परिवार ने गोराघाट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मौसम रावत के खिलाफ आईपीसी और POCSO एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए छानबीन कर रही हैं। साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच और काउंसलिंग दी जा रही है।